{"_id":"5c5dbc39bdec223c5d7e33f4","slug":"91549646905-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैटरनिटी विंग में चलेगा महिला अस्पताल का इमरजेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैटरनिटी विंग में चलेगा महिला अस्पताल का इमरजेंसी
विज्ञापन
मैटर्निटी विंग में चलेगी महिला अस्पताल की इमर्जेंसी
एनएचएम मिशन निदेशक ने दिया आदेश, होगी सहूलियत
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जिला महिला अस्पताल की इमर्जेंसी अब 100 बेड के नवनिर्मित मैटर्निटी विंग में चलेगी। शासन ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। नई व्यवस्था से मरीजों और कर्मचारियों को सहूलियत मिलेगी। सोमवार को नए भवन में इमर्जेंसी में लगे उपकरणों को शिफ्ट किया जाएगा।
छह माह पूर्व करोड़ों की लागत से महिला अस्पताल के समीप 100 बेड का मैटर्निटी विंग का निर्माण कराया गया। एनएचएम के तहत अस्पताल का संचालन होना था, लेकिन मेडिकल कॉलेज की घोषणा के कारण इस पर ब्रेक लग गया। महिला अस्पताल में संचालित इमर्जेंसी विंग में जगह कम होने से डॉक्टर व मरीजों को दिक्कत हो रही थी। बेड की कमी के कारण मरीजों को रेफर किया जाता था या वार्ड में शिफ्ट करना पड़ता था। एनएचएम के मिशन निदेशक ने महिला अस्पताल के सीएमएस को इमर्जेंसी सेवा नए भवन में संचालित करने के लिए पत्र लिखा है। सीएमएस डॉ. माला सिन्हा ने बताया कि इससे सहूलियत होगी। सोमवार को नए भवन में इसे शिफ्ट किया जाएगा।