फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   25 मुख और 50 भुजाओं वाली दुर्गा प्रतिमा होगी आकर्षण का केंद्र

25 मुख और 50 भुजाओं वाली दुर्गा प्रतिमा होगी आकर्षण का केंद्र

Wed, 10 Oct 2018 10:12 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
25 मुख और 50 भुजाओं वाली दुर्गा प्रतिमा होगी आकर्षण का केंद्र
25 मुख और 50 भुजाओं वाली दुर्गा प्रतिमा लगेगी
विज्ञापन


नवरात्र के पहले दिन ही सम्राट क्लब भुजौली की प्रतिमा के पट खुले
लगातार 16वें साल सम्राट क्लब ने की है देवी प्रतिमा की स्थापना
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शहर में स्थापित की जाने वाली देवी प्रतिमाओं में सम्राट क्लब भुजौली कॉलोनी की प्रतिमा अलग पहचान रखती हैं। इस बार क्लब ने 25 मुुखों एवं 50 भुजाओं वाली देवी प्रतिमा की थीम रखी है। देवी मां की 50 भुजाओं में अलग-अलग तरह के अस्त्र भी चार चांद लगाएंगे। क्लब का दावा है कि अलग तरह की प्रतिमा देख श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होंगे। यहां बुधवार से ही प्रतिमा के पट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। क्लब के अध्यक्ष सूरज चौरसिया ने बताया कि शुरू से ही मां की प्रतिमा स्थापित करने की चाहत थी। शुरुआत वर्ष 2003 से भुजौली कॉलोनी में हुई। पहले साल सीमित संसाधनों में छोटी प्रतिमा स्थापित की गई, लेकिन उसके बाद मोहल्ले के लोग भी सहयोग में आगे आए तो सभी काम अपने आप होने लगे। इस बार पूजन समारोह को भव्य रूप दिया गया है। वह कोलकाता के दुर्गा ऑनलाइन पोर्टल से जुड़े हैं। उसी पर दुर्गा प्रतिमाओं को देखते रहते हैं। इस बार भी वहीं से देखकर यह थीम ली गई है। पूरे नौ दिनों तक पंडाल में मां के दर्शन कराए जाएंगे।

501 कन्याओं को कराएंगे भोजन
सम्राट क्लब के उपाध्यक्ष पिंटू गुप्ता ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन ही इस प्रतिमा के पट खुल जाएंगे। पूजन समिति का मुख्य कार्यक्रम कन्या पूजन है। इस बार लगातार चौथे साल नवमी के दिन 501 कन्याओं को भोजन कराया जाएगा। हर साल इसमें आने वाली कन्याओं की संख्या बढ़ती ही जा रही है। 18 अक्तूबर को महुआ चैनल के सुर संग्राम के विजेता रहे गायक राकेश तिवारी जागरण की प्रस्तुति देंगे। सप्तमी के दिन रात में मोहल्ले के बच्चों का डांडिया कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन


गुब्बारों से सजा पांडाल करेगा आकर्षित
यहां का पांडाल 20 गुणा 20 मीटर लंबाई एवं चौड़ाई में बनाया जा रहा है। कारीगर संदीप इसे अंतिम रुप दे रहे हैं। प्रवेश द्वार से लेकर दुर्गा प्रतिमा तक की लाइटिंग एवं कई स्टैंड लगाकर गुब्बारों से सजा दरबार होगा। समिति के क्रियाकलापों में पूर्व सभासद रमेश मल्ल, संजय यादव, अरुण मिश्रा, आनंद यादव, गब्बर भाई, ऋषिकेश वर्मा, कुंवर वर्मा, आशुतोष मिश्रा, विशाल राव चंदेल, विकास राव चंदेल आदि विशेष सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed