{"_id":"5b7ee4ff42c792466835f3e6","slug":"91535042815-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम समेत 40 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम समेत 40 लोगों ने किया रक्तदान
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम समेत 40 लोगों ने किया रक्तदान
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित हुआ शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि देने के मकसद से एनसीसी की ओर से गुरुवार को जिला अस्पताल परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साह से हिस्सा लिया। डीएम अमित किशोर समेत 40 लोगों ने शिविर में रक्तदान किया।
डीएम ने शिविर का उद्घाटन करते हुए लोगों को रक्तदान के फायदे बताए। कहा कि एक यूनिट रक्त से चार जिंदगियां बचाई जा सकती है। ईश्वर ने हमें यह अवसर दिया है, इसका लाभ उठाएं। यह पुण्य कार्य है। उन्होंने बताया कि रक्तदान से किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती, बल्कि शरीर में नया रक्त अल्प समय ही पूर्ति कर देता है। शिविर में एनसीसी के 49वीं बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल एलके अग्रवाल ने भी रक्तदान किया। इसके अलावा 32 एनसीसी कैडेटों सहित 40 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी मेजर प्रेमशंकर पाठक, सीएमएस डॉ. छोटेलाल, लेफ्टिनेट प्रमोद सिंह, विनीत पांडेय आदि मौजूद रहे।
चयन साक्षात्कार आज
देवरिया। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र प्रभात यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोगार योजना वर्ष 2018-19 के अंतर्गत जमा व ऑनलाइन आवेदन पत्रों पर जिला स्तरीय टास्क फोर्स 24 अगस्त को सुबह 11 बजे से साक्षात्कार के जरिए लाभार्थियों का चयन करेगा। कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र होने वाले साक्षात्कार के लिए छह अगस्त तक आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित हों।