{"_id":"5b69d9054f1c1bb15c8b6edd","slug":"91533663493-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातहत रहे बेखबर, डीएम ने घूम लिया शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातहत रहे बेखबर, डीएम ने घूम लिया शहर
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
नवागत जिलाधिकारी अमित किशोर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। नवागत डीएम अमित किशोर सुबह साढ़े 10 बजे ही जिले में पहुंच गए। पहले उन्हें कार्यभार ग्रहण करना था, लेकिन बिना किसी को बताए वह शहर भ्रमण पर निकल पड़े। करीब एक घंटे तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आम लोगों की तरह मौका मुआयना किया। प्रमुख सड़कों पर घूमे, गलियों को भी देखा। इस दौरान साफ-सफाई व्यवस्था के प्रति असंतोष जताया। उन्होंने इसमें जल्द सुधार की बात कही है। डीएम की इस औचक जांच के बाद मातहतों में खलबली मची है।
बालगृह कांड के बाद हटाए गए सुजीत कुमार की जगह अमित किशोर को नया डीएम बनाया गया है। वर्ष 2011 बैच के आईएएस अमित किशोर मूल रुप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले हैं। वर्ष 2012 में गाजीपुर में बतौर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और सदर एसडीएम के रुप में सेवाएं दीं। इसके बाद गोरखपुर में कैंपियरगंज के एसडीएम नियुक्त हुए। साफ-सुथरी छवि और तल्ख मिजाज वाले अमित किशोर रामपुर में सीडीओ और फिर वहीं डीएम भी रहे। एटा में उनकी दूसरी तैनाती थी। मंगलवार को देवरिया के 64वें डीएम के रुप में उन्होंने कार्यभार संभाला। कोषागार कक्ष में कार्यभार ग्रहण के बाद डीएम ने पत्रकारों से वार्ता में पुराने शहर का सुव्यवस्थित विकास कराने पर जोर दिया। कहा कि एक घंटे तक अकेले शहर का भ्रमण कर जायजा लिया है। साफ-सफाई की कमियां मिली है। इस पर विशेष ध्यान रहेगा। शासन की लाभार्थी योजनाओं से वंचित लोगों को सर्वे के जरिए सूची में शामिल कराने, आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन पर जोर दिया जाएगा। बाईपास रोड के निर्माण को गति दी जाएगी। स्वास्थ्य, शिक्षा और सफाई व्यवस्था उनकी प्राथमिकता में रहेगी। उन्होंने कहा कि सीयूजी नंबर पर कोई भी व्यक्ति मुझे बेधड़क अपनी बात कह सकता है।