फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पुलिस के खिलाफ ‘धिक्कार सभा’ आयोजित

पुलिस के खिलाफ ‘धिक्कार सभा’ आयोजित

Sat, 13 Jan 2018 10:59 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के खिलाफ  ‘धिक्कार सभा’ आयोजित
बनकटा के सोहनपुर में धिक्कार सभा को संबोधित करती कृष्ण अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
बनकटा। पुलिस की उदासीनता के खिलाफ सोहनपुर बाजार में भाकपा माले ने शनिवार को धिक्कार सभा का आयोजन किया गया। कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए लोकतांत्रिक देश में पुलिस का रवैए को ठीक नहीं होना बताया।
विज्ञापन

कामरेड कृष्णा ने कहा कि मोदी सरकार संप्रदाय की ध्रुवीकरण राजनीति कर रही है। देश को सांप्रदायिकता की आग में झोंकना चाहती है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने ही ऊपर दर्ज मुकदमों को खत्म करने का आदेश दे रहे हैं। इससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सोहनपुर के बृजेश हत्याकांड का जिक्र करते हुए कहा कि बदमाशों को पकड़ने पुलिस को छह माह में सफलता नहीं मिल सकी है। इससे स्पष्ट होता है कि पुलिस बदमाशों का बचाव कर रही है। भाजपा की सरकार में पुलिस दोषियों को बचाने और निर्दोष लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाने का काम कर रही है। लोग 2019 के लोकसभा चुनाव में दमनकारी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंके। कामरेड प्रेमलता पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार में पुलिस एजेंडे के रूप में काम कर रही है। कानून व्यवस्था बेहतर बनाए नहीं जनता का विरोध पुलिस पर भारी पड़ेगा। रामकिशोर वर्मा ने कहा कि बृजेश हत्याकांड के खुलासे को लेकर क्षेत्र की जनता तीन माह से सड़क पर है। बावजूद इसके पुलिस चुप्पी साधी हुई है। श्रीराम कुशवाहा ने चेतावनी देते हुए कहा कि बृजेश हत्याकांड का एक सप्ताह में खुलासा नहीं हुआ तो सलेमपुर-मैरवा मार्ग 21 जनवरी को जाम किया जाएगा। इस दौरान जीतेंद्र गुप्ता, कलक्टर शर्मा, रामायन सिंह, अमरनाथ गोड़, राप्रवेश कुशवाहा, अरुण कटारिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed