{"_id":"5a5a3cd14f1c1ba53f8b4b12","slug":"91515863249-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहनकोट मंदिर में सहभोज आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहनकोट मंदिर में सहभोज आयोजित
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित सहभोज में राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर शनिवार को सहनकोट देवी मंदिर पर सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद की ओर से आयोजित सहभोज में भाजपा और आरएसए के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
आरएसएस के जिला प्रचारक संजय ने कहा कि हिंदुस्तान की गौरवशाली संस्कृति और सनातन धर्म की रक्षा को आरएसएस निरंतर सहयोग दे रहा है। सामाजिक समरसता स्थापित करने का यह विश्व का सबसे बड़ा मंच बन गया है। जाति और संप्रदाय में भेद पैदा कर कुछ ताकतें राष्ट्र की एकता को कमजोर करना चाहती हैं। राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि मकर संक्रांति नई उमंग और नई तरंग का त्योहार है। सनातन परंपरा के अनुसार सूर्य कल्याणकारी देवता है। सूर्य के उत्तरायण होने से नई स्फूर्ति और ऊर्जा मिलती है। इस दौरान करीब 300 लोगों ने एक साथ बैठकर सहभोज किया। सहभोज में महंत रमाशंकर भारती, महंत विदुर जी, महेश मणि, सुधीर गुप्ता, दिलीप, सुनील निषाद और भगवान आदि मौजूद रहें।