{"_id":"5a43d43a4f1c1b0d788b54f7","slug":"91514394682-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के कई नेता थाम सकते हैं सपा का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के कई नेता थाम सकते हैं सपा का दामन
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
netaji
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जिले के कई नेता समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। इस सूची में पूर्व सांसद और पूर्व विधायक शामिल हैं। एक-दो नेता विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। एक सपा नेता के जरिए सपा मुखिया तक इनकी पार्टी में आने की इच्छा का संदेश पहुंचा दिया गया है। उधर से हरी झंडी मिलने के बाद ये नेता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लेंगे।
विधानसभा चुनाव से पहले बसपा के एक पूर्व विधायक ने भाजपा का दामन थामा था। उन्हें उम्मीद थी कि पार्टी उम्मीदवार बना देगी। उन्होंने प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व तक पैरवी भी कराया, लेकिन मकसद में कामयाब नहीं हो सके। सूत्रों की मानें तो अपने को उपेक्षित महसूस करने पर उन्होंने कुछ सपा नेताओं से संपर्क साधा। सपा ज्वॉइन करने पर लगातार बात चल रही है। वहीं, नगर पालिका परिषद चुनाव से पहले जिले का एक मजबूत राजनीतिक कुनबा बसपा से निष्कासित कर दिया गया। इसमें एक पूर्व सांसद हैं तो एक विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। पार्टी से निकाले जाने के बाद वे सपा में जाने की तैयारी में है। इस बात को बल इसलिए भी मिल रहा है कि दूसरे जिले के रहने वाले उनके एक रिश्तेदार ने सपा का दामन थाम लिया है। जिले के एक युवा सपा नेता ने इन लोगों की पार्टी में आने की इच्छा सपा मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक पहुंचा दी है। सपा नेता के साथ ही ये सभी सपा मुखिया की ओर से हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। युवा सपा नेता ने बताया कि नए साल में इन नेताओं के पार्टी में शामिल कर लिए जाने की उम्मीद है।