{"_id":"59ce7b874f1c1bd8538b4fb7","slug":"91506704263-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां दुर्गा के रूप में निकली कन्याएं,लोगों ने की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां दुर्गा के रूप में निकली कन्याएं,लोगों ने की पूजा
Updated Fri, 29 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। भुजौली कालोनी में सम्राट क्लब के बैनर तले हाथी-घोड़ा के साथ शोभायात्रा निकला। मां दुर्गा के रूप में शामिल कन्याएं को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। इस दौरान ‘कन्याभ्रूण हत्या एक अभिशाप है’, का संदेश दिया गया और बुद्ध बिहार पार्क में कन्याएं भोजन ग्रहण कीं।
बुद्ध बिहार पार्क से कन्या पूजन और भोजन ग्रहण कराने के बाद शोभायात्रा निकली। इसमें काफी संख्या में शहर के शामिल हुए। मुख्य अतिथि विधायक जन्मेजय सिंह को आयोजक मंडल की ओर से फेटा बांधकर सम्मानित किया गया। मुंबई और नासिक से आए कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समा बांध दिया। विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी समरसता बढ़ता है। लोगों को ऐसे कार्यक्रम करना चाहिए। कन्या पूजन का यह कार्यक्रम तीन साल से सम्राट क्लब की ओर से कराया जा रहा है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, रविकांत मणि, ऋषि वर्मा, देवेंद्र, राजीव, विजय कुमार, अज्जू वारसी, सुरेश आदि मौजूद रहे। इसके अलावा नगर पालिका रोड के हिंदू सम्राट दल ने अजय तिवारी के नेतृत्व में आरती का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान वेद जायसवाल, भारत मद्घेशिया, नंदकिशोर गुप्त, चंद्रमा सोनी, पिंकू आदि मौजूद रहे।
देवी जागरण का हुआ आयोजन
आदर्श नगर के जय मां विंध्यवासिनी दल की ओर से गुरुवार की रात देवी जागरण का आयोजन किया गया। गायक बंटी मिश्र व राजधानी मिश्र ने भजन प्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। इस दौरान दुर्गावती देवी, सतीश चंद्र वर्मा, अमित मोदनवाल, सचिन मद्घेशिया, शुभम आदि मौजूद रहे।