{"_id":"59c7e30c4f1c1bff6c8b4dfb","slug":"91506272012-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमीशन कटौती को लेकर आंदोलन करेगें अभिकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमीशन कटौती को लेकर आंदोलन करेगें अभिकर्ता
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। डाक विभाग के अभिकर्ता कमीशन में कटौती को लेकर आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं। दो दिन पहले अल्पबचत के अभिकर्ताओं ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल को ज्ञापन सौंपकर कमीशन में कटौती रोकने की मांग की।
डाक विभाग में आरडी और किसान विकास पत्र जमा कराने को अल्प बचत विभाग की ओर से रुद्रपुर में 35 अभिकर्ताओं की नियुक्ति की गई है। उन्हें आरडी जमा कराने पर पांच प्रतिशत और एनएससी, किसान विकास पत्र पर एक प्रतिशत कमीशन मिल रहा था। 15 दिन पहले केंद्रीय डाक विभाग ने आरडी पर एक प्रतिशत और विकास पत्रों पर आधा प्रतिशत कमीशन में कटौती कर दी। कमीशन में कटौती को लेकर अभिकर्ताओं में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि डाक विभाग के अभिकर्ता सरकार के राजस्व को बढ़ाने में वर्षों से योगदान दे रहे हैं। वह दिन रात मेहनत कर लोगों को अल्प बचत करने को जागरूक रहे हैं। करीब दस वर्षों से बेतहाशा महंगाई बढ़ने के बाद भी कमीशन में बढ़ोत्तरी नहीं की गई। कमीशन बढ़ाने की बजाय कमीशन में कटौती कर सरकार अभिकर्ताओं पर अत्याचार कर रही है। रुद्रपुर के अभिकर्ता संजीव गुप्त, धर्मेंद्र पांडेय, दिग्विजय पाठक, बृजेश त्रिपाठी, प्रवीण, कमलेश, विनोद गुप्ता आदि ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर कमीशन की पुरानी दर लागू करने की मांग की है। वित्त राज्यमंत्री ने मामले में उच्चाधिकारियों से बात कर समस्या का निदान का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि इसी माह में कमीशन पर सरकार का रुख स्पष्ट नहीं हुआ तो पूरे मंडल के अल्प बचत अभिकर्ता कार्य बहिष्कार कर आंदोलन करेगें।