{"_id":"5963b2f84f1c1b844c8b4934","slug":"91499706104-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के पहले दिन हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के पहले दिन हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सोमवार से सावन का महीना शुरू हो गया। पहले दिन शिवालयों में हर-हर महादेव के नारे गूंजे। लोगों ने विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा कर मंगल की कामना की। वहीं अधिकांश घरों की महिलाओं ने व्रत रखा।
सावन का महीना भगवान शिव के पूजन-अर्चन का होता है। पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय लोग देवघर समेत अन्य शिव मंदिरों पर जा रहे थे। पहले दिन सोमवार होने की वजह से सावन के महीने का महत्व बढ़ गया। फूल, बेलपत्र, दूध, अक्षत, चंदन, रोली आदि से भगवान शिव की पूजा की गई। भगवानर शिव को प्रसन्न करने के लिए महिलाओं ने व्रत रखा। जोरदार बारिश के बाद भी शिवालयों में भक्तों की संख्या में कमी नहीं आई। शहर के सोमनाथ मंदिर, हनुमान मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर, न्यू कॉलोनी शिव मंदिर, कचहरी चौराहा स्थित शिव मंदिर, पुलिस लाइंस स्थित शिव मंदिर आदि पर भक्तों की भीड़ रही। इसके साथ ही गौरीबाजार, बैतालपुर, देसही देवरिया, रामपुर कारखाना, कंचनपुर, बघौचघाट, पथरदेवा और खुखुंदू इलाके के शिव मंदिरों पर भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान भूतनाथ को प्रसन्न किया।