{"_id":"595530a94f1c1b260e8b45e2","slug":"91498755241-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी शराब की दुकान निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी शराब की दुकान निलंबित
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घांटी बाजार। अधिक रेट पर शराब बेचने वाली लाइसेंसी अंग्रेजी शराब की दुकान का ठेका निरस्त कर दिया गया। जांच में शिकायत सही मिलने पर आबकारी विभाग ने कार्रवाई की। इससे अन्य शराब दुकानदारों में खलबली मच गई। आबकारी अफसर ने दुकान में रखी गई शराब और अन्य सामान उठा ले गए। गुरुवार को नीलामी के जरिए दुकान दूसरे को आवंटित कर दिया गया।
भटनी थाना क्षेत्र के घांटी बाजार में जानकी गुप्ता के नाम से लाइसेंसी अंग्रेजी शराब की दुकान चलती थी। किसी ने दुकान पर तय रेट से अधिक दाम पर शराब बेचने और बिहार भेजने की शिकायत अफसरों से की थी। इसे गंभरता से लेते हुए आबकारी विभाग की टीम मंगलवार की शाम दुकान पर पहुंची और अंजान बनकर शराब खरीदा। दुकान पर मौजूद मुनीब ने तय रेट से पांच रुपये अधिक लिया। टीम की रिपोर्ट पर बुधवार को अंग्रेजी शराब की दुकान निलंबित कर दी गई। गुरुवार की दोपहर में आबकारी विभाग की टीम शराब की दुकान पर पहुंची। इसे देख मुनीब वहां से खिसक गया। दुकान में मौजूद शराब की बोतलों को सील कर अपने साथ लेते गए। जिला आबकारी निरीक्षक विनय तिवारी ने बताया कि बार-बार अधिक रेट पर शराब बिक्री की शिकायत मिल रही थी। जांच में शिकायत सही पाई गई और दुकान निलंबित कर दी गई।