{"_id":"63124925a47ab844585a71fc","slug":"9-workers-found-absent-in-chc-sidhua-deoria-news-gkp4491726181","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के निरीक्षण में दो चिकित्सक सहित अनुपस्थित मिले नौ स्वास्थ्य कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के निरीक्षण में दो चिकित्सक सहित अनुपस्थित मिले नौ स्वास्थ्य कर्मी
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीधुआ का रामपुर कारखाना विधायक ने किया निरीक्षण।संवाद
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक के निरीक्षण में दो चिकित्सक सहित अनुपस्थित मिले नौ स्वास्थ्य कर्मी
सीएचसी सिधुआ का क्षेत्रीय विधायक ने किया निरीक्षण
अस्पताल परिसर में गंदगी देख कर्मियों को लगाई फटकार
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधुआ का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में गंदगी देख फटकार लगाई। इस दौरान दो चिकित्सक सहित नौ स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। उनकी संस्तुति पर प्रभारी सीएमओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
क्षेत्रीय विधायक दोपहर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिधुआ पहुंचे। स्वास्थ्य केंद्र पर 15 कर्मचारी तैनात हैं। इसमें डॉ. सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. पूनम, दिनेश सिंह, भरत पांडेय, सच्चिदानंद गिरि, अश्वनी, सुमन तिवारी और अश्वनी समेत नौ कर्मचारी अनुपस्थित थे। अस्पताल परिसर में गंदगी देख विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने नाराजगी जताई।
उन्होंने एडीओ पंचायत बिंदा सिंह और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शंभू प्रसाद को फटकार लगाई। उन्होंने प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी को अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची भेजी। शाम को सीएमओ ने अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। इसको लेकर महकमे में हड़कंप रहा। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता शिक्षा और स्वास्थ्य है। इस पर निगरानी रहेगी।