फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   88 lakh ballots reached for panchayat elections

पंचायत चुनाव के लिए 88 लाख मतपत्र पहुंचे

Mon, 04 Jan 2021 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
88 lakh ballots reached for panchayat elections
पंचायत चुनाव के लिए 88 लाख मतपत्र पहुंचे
विज्ञापन

देवरिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। प्रशासन चुनाव की तैयारी में जुटा है। मतदाता सूची तैयार की जा रही है। दिल्ली से 88 लाख मतपत्र मंगाए गए और सोमवार को देर शाम तक स्ट्रांग रूम में रख दिए गए। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में चार पदों प्रधान, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य के लिए एक साथ चुनाव होगा। चारों पदों के लिए रविवार की देर रात चार बड़े वाहनों से दिल्ली से मतपत्र पहुंचा। सोमवार को सुबह से ही स्टील के 230 बॉक्स में लाए गए अठासी लाख छियालिस हजार चार सौ (88,46400) मतपत्रों को मतपत्र प्रभारी/कृषि उपनिदेशक एके मिश्र, सहायक प्रभारी अधिकारी मतपत्र/जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा व भूमि संरक्षण अधिकारी संतलाल गुप्ता के अलावा सहायक कोषाधिकारी नंदलाल चौरसिया, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुबाष चंद्र सिंह, पंचास्थानि चुनावालय के वरिष्ठ सहायक अमरेश कुमार, अखिलेश कुमार आदि की देख-रेख में कोऑपरेटिव बैंक सभागार में बने स्ट्रांग रूम में रखा गया।
विज्ञापन

इससे पहले वाराणसी से 5.14 लाख मतपत्र मंगाए जा चुके हैं, जिसे स्ट्रांग रूम में रखा गया है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चौबीस घंटे सुरक्षाकर्मी मुस्तैद हैं। इस संबंध में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुबाष चंद्र सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में मतपत्र मंगाए जा रहे हैं और अन्य जरूरी कार्यों को संपादित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दावे व आपत्तियों का निस्तारण शुरू
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची बनाने के कार्य ने गति पकड़ लिया है। सोमवार से दावे व आपत्तियों के निस्तारण का कार्य शुरू हो गया। उधर, संभावित उम्मीदवार सक्रिय हो गए हैं। इसे लेकर तहसील कार्यालय में भीड़ जुटने लगी है। मतदाता सूची के अनंतिम प्रकाशन के बाद एक सप्ताह तक सूची का निरीक्षण सहित आपत्तियां ली गईं। इसका समय समाप्त होने के बाद सोमवार से दावे व आपत्तियों के निस्तारण का कार्य शुरू हो गया, जो 11 जनवरी तक चलेगा। निस्तारण संबंधित उपजिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी करेंगे। इसके बाद 12 से 21 जनवरी तक मतदाता सूची तैयार की जाएगी, जिसका अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी को होगा।
संवेदनशील, अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों के चिह्नीकरण के लिए समिति गठित
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन तैयारी में जुटा है। संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों को चिह्नित करने के लिए डीएम अमित किशोर के निर्देश पर समिति गठित कर दी गई है। 15 जनवरी तक रिपोर्ट देनी होगी। डीएम के निर्देश पर गठित समिति में सभी तहसीलों के एसडीएम को अध्यक्ष तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी व थानाध्यक्ष को सदस्य बनाया गया है। समिति अपने क्षेत्र में मतदान केंद्रों व स्थलों की संवेदनशीलता निर्धारित करेगी, जिसे 15 जनवरी तक उपलब्ध कराना होगा।

मतगणना केंद्रों के चयन की कार्रवाई शुरू
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन सतर्क है। मतगणना केंद्रों के चयन के लिए एसडीएम व खंड विकास अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चयन में सुविधाओं का ध्यान रखना होगा। इसकी रिपोर्ट सात जनवरी तक देनी होगी। डीएम अमित कुमार ने पंचायत चुनाव को लेकर सभी एसडीएम व खंड विकास अधिकारी को मतगणना केंद्र चयन की जिम्मेदारी सौंपी है। कहा है कि चारों पदों पर एक साथ चुनाव होंगे। इसे देखते हुए मतगणना केंद्रों के चयन के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा है कि मतगणना केंद्र पर गणना के लिए तथा स्ट्रांग रूम के लिए पर्याप्त संख्या में कक्ष होने चाहिए। मतगणना परिसर में शौचालय आदि सामान्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए तथा परिसर में चहारदीवारी हो। वर्ष 2015 के चुनाव में निर्धारित मतगणना केंद्रों में बदलाव किया जाता है तो वजह बतानी होगी। चिह्नित मतगणना केंद्रों की जानकारी सात जनवरी तक देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed