फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   86 students took admission in MBBS first year, second round from 20

Deoria News: एमबीबीएस प्रथम वर्ष में 86 छात्रों ने लिया प्रवेश, दूसरा राउंड 20 से

Thu, 17 Aug 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 17 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
86 students took admission in MBBS first year, second round from 20
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के प्रथम वर्ष में पहले राउंड की काउंसिलिंग के बाद 86 छात्रों ने प्रवेश लिया है। जबकि 13 सीट अभी रिक्त है। दूसरे राउंड की काउंसिलिंग के बाद 20 अगस्त से शेष बची सीटों के लिए प्रवेश होगा। अब तक ऑल इंडिया कोटे से दिल्ली सहित प्रदेश के बरेली, गाजियाबाद के छात्रों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष में सौ सीटें हैं। इसमें 15 सीट ऑल इंडिया तथा प्रदेश के कोटे की 85 सीटें हैं। इस बार प्रदेश कोटे से 84 सीट ही आवंटित हुई। ऐसे में कुल 99 सीटों पर दाखिला होना है। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल ने प्रवेश के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है। प्रथम काउंसिलिंग के बाद यहां दो दिन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। ऑल इंडिया कोटे से चार छात्रों ने प्रवेश लिया। इसमें एक छात्र का प्रदेश कोटे में सैफई मेडिकल कॉलेज एलाट हाेने पर चला गया, जिससे तीन सीट ही भर सकी है। जबकि प्रदेश कोटे में 83 छात्रों ने दाखिला लिया है, अभी एक सीट खाली है। अब द्वितीय चरण की काउंसिलिंग के बाद ऑल इंडिया कोटे का प्रवेश 20 से 28 अगस्त तक होगा। जबकि प्रदेश कोटे की रिक्त सीट पर 28 अगस्त से दो सितंबर तक प्रवेश की प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन


ये हैं प्रवेश समिति में
मेडिकल कॉलेज में दाखिला के लिए प्राचार्य ने प्रवेश समिति गठित की है। इसमें नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी फार्माकलोजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. जमाल हैदर को सौंपी गई है। समिति के सदस्य के रूप में फार्माकलोजी के डॉ. जयंत राय, माइक्रोबायोलाजी के डॉ. प्रांशु पांडेय, पैथालोजी की डॉ. रीतिका जायसवाल, कम्युनिटी मेडिसिन के डॉ. पुरुषोत्तम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सितंबर से होगा सत्र का शुभारंभ
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम में प्रवेश लेने वाले छात्रों का सत्र एक सितंबर को शुरू होगा। प्रथम वर्ष में एनाटमी, फिजियोलाजी, बायोकमेस्ट्री की पढ़ाई होगी।


एमबीबीएस प्रथम वर्ष में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहले चरण की काउंसिलिंग के बाद कुल 86 छात्रों ने दाखिला लिया है। अब दूसरे चरण की काउंसिलिंग के बाद शेष सीटों पर प्रवेश शुरू किया जाएगा।
डाॅ. राजेश कुमार बरनवाल, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed