फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बालाजी और हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाई रामनवमी

बालाजी और हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाई रामनवमी

Sun, 14 Apr 2019 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
बालाजी और हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाई रामनवमी
फोटो समाचार...
विज्ञापन

बालाजी और हनुमान मंदिर में मनाई रामनवमी
बधाई गीतों और भजन-कीर्तन पर नाचते-गाते रहे श्रद्धालु
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शहर के तिरुपति बालाजी मंदिर और मनोकामनापूर्ण हनुमान मंदिर में रविवार को पूरे धूमधाम से रामनवमी मनाई गई। महिलाओं ने सोहर गाया। भक्ति गीतों के बीच बधाइयां बांटी गईं। उपासकों ने प्रभु के जन्म के मौके पर नाचते-गाते हुए जयघोष किया।

कसया रोड के तिरुपति बालाजी मंदिर में रामनवमी महोत्सव पर सुबह विश्वरूप दर्शन, नित्य आराधना के बाद भगवान वेंकटेश की छोटी सवारी निकाली गई। ललित पद गायन, चैता, ठुमरी का आयोजन हुआ। दोपहर में शृंगार किया गया। खिलौने, टॉफियां लुटाई गईं। शाम को भगवान वेंकटेश एवं देवी पद्मावती के सीताराम रूप में सवारी निकाली गई। पीठाधीश्वर स्वामी राजनारायणाचार्य ने कहा कि राम ने जो आचरण किया, वही धर्म है। अंत में नौ दिवसीय यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद प्रसाद वितरण हुआ। एडीजे तेज प्रताप त्रिपाठी ने पत्नी कमला त्रिपाठी संग दर्शन-पूजन किया। इस दौरान अशोक अग्रवाल, मुक्तिनाथ त्रिपाठी, अरुण बरनवाल, राजेंद्र जायसवाल, चंद्रशेखर मिश्र आदि मौजूद रहे। हनुमान मंदिर में महंत परमात्मा दास की देखरेख में राम जन्मोत्सव मनाया गया। रामायण पाठ, भजन-कीर्तन, सोहर गाए गए। इस दौरान पुजारी राजेश नारायण उर्फ छोटे बाबा, महंत धर्मराज दास, रामदर्शन दास, शैलेश शर्मा, सौदागर सिंह, बलराम श्रीवास्तव, अवध बिहारी दास, धरीक्षण दास, अशोक मिश्र, रामसुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed