{"_id":"5b7ee4e942c792464b1c4f23","slug":"81535042793-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थि कलश यात्रा का होगा लाइव प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थि कलश यात्रा का होगा लाइव प्रसारण
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
अस्थि कलश यात्रा का होगा लाइव प्रसारण
सोशल मीडिया के जरिए आईटी सेल के कार्यकर्ता करेंगे प्रसारण
आज आएगी पूर्व पीएम अटल बिहारी की अस्थि कलश यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। भाजपा आईटी सेल के कार्यकर्ताओं की बैठक गरुलपार स्थित भाजपा कार्यालय पर हुई। इसमें 24 अगस्त को देवरिया पहुंच रही अटल जी की अस्थि कलश यात्रा को सफल बनाने की तैयारियों पर चर्चा की गई।
यात्रा के जिला प्रमुख संजय राव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता समय से दो बजे खरोह पहुंचे। आईटी सेल के कार्यकर्ता पूरे कार्यक्रम को सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारित करेंगे। हर जगह की फोटो भी लेते रहें, जिसे यात्रा के जाने के बाद प्रदेश कार्यालय और राष्ट्रीय कार्यालय को भेजा जाएगा। आईटी सेल के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। लिहाजा सभी कार्यकर्ता अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करें। बताया कि 24 अगस्त को दो बजे खरोह पहुंचेगी। यहां से 2.20 पर गौरीबाजार, 2.40 पर बैतालपुर, तीन बजे देवरिया, 3.20 बजे सोनूघाट, 3.40 पर खुखुंदू, चार बजे सलेमपुर और 4.25 बजे भागलपुर होते हुए बलिया में प्रवेश कर जाएगी। बैठक में सर्वेश त्रिपाठी, अंबिकेश पांडेय, दामोदर राव, अनीस, आशीष पासवान, अजय वर्मा, गौरव पांडेय, तेजबहादुर पाल, विद्या चौहान आदि उपस्थित रहे।