फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सता के मद में चूर है भाजपा:अरविंद राजभर

सता के मद में चूर है भाजपा:अरविंद राजभर

Thu, 16 Nov 2017 11:03 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
सता के मद में चूर है भाजपा:अरविंद राजभर
रुद्रपुर सभा में बोलतें भासपा के राष्ट्रीय महासचिव व विधायक अरविंद राजभर - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर (देवरिया)। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के घटक दल भारतीय समाज पार्टी (भासपा) ने निकाय चुनाव में भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भासपा निकाय चुनाव में भाजपा के खिलाफ उम्मीदवार खड़ा कर कड़ी चुनौती पेश कर रही है। बृहस्पतिवार को रुद्रपुर में भासपा के विधायक और राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के मद में चूर है। भाजपा के नेताओं को सत्ता का इतना गुरूर हो गया है कि उन्होंने गरीब जनता को उनके हाल पर ही छोड़ दिया है। सत्ता के घमंड में चूर लोग अपने दल के जमीनी कार्यकर्ताओं से दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने निकाय चुनाव में धनबली, बाहुबली और भ्रष्टाचारियों को टिकट दिया है। उनके लोग भाजपा से बगावत कर भारतीय समाज पार्टी का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा अकेले अपने दम पर जीत दर्ज नहीं कर पाती। यदि दम है तो अगले चुनाव में भाजपा प्रदेश में 325 सीट जीत कर दिखाए। उन्होंने रुद्रपुर नगर पंचायत में भासपा प्रत्याशी सुधा निगम का समर्थन करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed