{"_id":"59c7e3054f1c1b8e688b634e","slug":"81506272005-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तम्बाकू व्यवसाई को आयकर विभाग ने दिया 26 को बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तम्बाकू व्यवसाई को आयकर विभाग ने दिया 26 को बुलाया
Updated Sun, 24 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी। ट्रेन में 10.26 लाख रुपये के साथ पकड़ा गया शख्स तंबाकू व्यवसायी का मुंशी है। जीआरपी ने मुंशी को छोड़ दिया और आयकर विभाग ने हाजीपुर के तंबाकू व्यवसायी को नोटिस जारी कर 26 सितंबर को जांच के लिए गोरखपुर कार्यालय में बुलाया है। वहीं बरामद रकम जीआरपी के कब्जे में है।
हाजीपुर निवासी संजय चौधरी देवरिया और गोरखपुर में तंबाकू का थोक सप्लाई देता है। वैशाली जिला निवासी महेश दास व्यवसायी के यहां मुंशी है और वसूली का कार्य करता है। संजय चौधरी मुंशी के साथ गोरखपुर से दिए गए तंबाकू का बकाया रकम 10.26 लाख वसूला। मुंशी को रकम देकर मौर्य एक्सप्रेस से आने की बात कही और अपने वहां से चल दिया। जीआरपी की चेकिंग में मौर्य एक्सप्रेस में मुंशी महेश रकम के साथ पकड़ लिया गया। देर रात को जांच के लिए गोरखपुर से आयकर विभाग की टीम भटनी पहुंची। मुुंशी से जानकारी लेने के बाद उसे जीआरपी ने छोड़ दिया। आयकर विभाग ने बरामद रकम को सील कर जीआरपी की सुपुर्दगी में दे दिया। आयकर विभाग के एडीआई अजय शुक्ला ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति महेश ने रुपये तंबाकू व्यवसायी संजय चौधरी का बताया है। संजय चौधरी को जांच के लिए 26 सितंबर को बुलाया गया है। इसके लिए उनको नोटिस दी गई है।