{"_id":"59b2d9574f1c1bfd7f8b52fa","slug":"81504893271-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार परिवार के लोगों नेअपनाया इशाई धर्म लोगों मे आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार परिवार के लोगों नेअपनाया इशाई धर्म लोगों मे आक्रोश
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुखुंदू। एक गांव में धर्म परिवर्तन का मामला प्रकाश में आया है। चार हिन्दू परिवार को ईसाई धर्म से जोड़ा गया है। इसको लेकर गांव वालों में आक्रोशित हो गए और मामला पुलिस तक पहुंच गया। धर्म से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
खुखुंदू के पईलहां टोला की रहने वाली अनीता देवी ने एक शख्स की प्रभाव में आकर ईसाई धर्म अपना लिया। उसने अपने पति ओमप्रकाश गुप्ता और देवर रामप्रवेश देवरानी आरती देवी को प्रेरित कर ईसाई धर्म से जोड़ दिया। लोगों की मानें तो ईसाई धर्म के प्रचारक देर रात को अनीता के घर पहुंचते थे और लोगों को अपने प्रभाव में लेकर धर्म परिवर्तन कराते थे, लेकिन इसकी जानकारी गांव वालों को नहीं थी। गुरुवार की रात ईसाई धर्म से जुड़े चार लोग हरिश्चंद्र गुप्ता के घर से जाने के लिए निकले। अनजान लोगों को देख गांव वालों ने पूछताछ शुरू की तो धर्मपरिवर्तन की बात सामने आई। यह भी पता चला कि ओमप्रकाश, हंसनाथ गुप्ता, हरिश्चंद्र गुप्ता और श्रीनिवास गुप्ता के परिवार ने ईसाई धर्म अपना लिया है। यह लोग रविवार को देवरिया चर्च में होने वाली प्रार्थना सभा में शामिल होते हैं। एसओ मृत्युंजय पाठक ने बताया कि धर्म परिवर्तन की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है।