फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बीएसए कार्यालय पर प्राथमिक शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

बीएसए कार्यालय पर प्राथमिक शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Tue, 22 Aug 2017 10:32 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय पर प्राथमिक शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
देवरिया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई के लोगों ने बीएसए कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। शिक्षक समस्याओं के प्रति सरकार की उदासीनता पर आक्रोश जताया गया। बुधवार को भी शिक्षक धरना देकर सीएम को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपेंगे। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेशचंद्र शर्मा के आह्वान पर दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम चल रहा है। उनका कहना था कि 16 सूत्रीय मांगों के समाधान के लिए 18 मई और 27 जुलाई को पत्रक दिया गया था। 20 अगस्त तक समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। जब मांग नहीं मानी गई तो मजबूर होकर धरना-प्रदर्शन करना पड़ा। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से शिक्षक समाज आहत है। प्रदेश की शिक्षा-व्यवस्था दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। सरकार यदि उचित निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन को लंबा चलाया जाएगा। जिला मंत्री सुरेश यादव ने कहा कि जिस राज्य का शिक्षक बेहाल होगा, वहां की सरकार कभी विकास नहीं कर सकती है। जिला कोषाध्यक्ष जयप्रकाश मणि ने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों की अखंडता के सामने सरकार को झुकना पड़ा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश सिंह ने कहा कि शिक्षकों की संख्या ही हमारा बल है। इस दौरान संजय मिश्र, जहांगीर आलम, जयप्रकाश सिंह, विनोद मिश्र, आनंद प्रकाश यादव, सुशील सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed