फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पेंशन बहाली के लिए सड़क पर उतरे शिक्षक

पेंशन बहाली के लिए सड़क पर उतरे शिक्षक

Sat, 05 Aug 2017 10:32 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
पेंशन बहाली के लिए सड़क पर उतरे शिक्षक
देवरिया। पुरानी पेंशन बहाली समेत तीन मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे शिक्षकों ने पेंशन की बहाली न होने पर सरकार को खामियाजा भुगतने की चेतावनी दी। आंदोलनों के प्रति केंद्र और प्रदेश संवेदनहीन रवैया अपनाकर भूल कर रही है। इसके पहले बीएसए कार्यालय पर धरना दिया।
विज्ञापन

प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजय कुमार सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत यह धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 60-62 वर्षों तक केंद्र और राज्यों के शिक्षक-कर्मचारी पूरे निष्ठा के साथ सेवा करने के बाद जब सेवानिवृत्त हो जाते हैं तो उसके बाद पेंशन के अभाव में उनका जीवन अंधकारमय हो जाता है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राघवेंद्र वीर शाही ने कहा कि शिक्षक और कर्मचारी वर्तमान सरकारों की कर्मचारी विरोधी नीतियों से आहत हैं। उन्होंने कहा कि जब भाजपा विपक्ष में थी तो पुरानी पेंशन बहाली की मांग करती थी, लेकिन अब केंद्र और प्रदेश में उसकी सरकार है। इसके बावजूद उसका ध्यान इस समस्या की ओर नहीं जा रहा है। सदर ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली के साथ-साथ छठे वेतन आयोग की अनुशंसाओं की विसंगतियों को दूर कराने की जरूरत है। कोषाध्यक्ष शिवकांत मिश्र ने कहा कि दूसरे चरण के आंदोलन के बाद भी सरकार ने समस्याओं का समाधान किया तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस दौरान अवनीश दीक्षित, अतुल मिश्र, धर्मेंद्र कुमार, वीरेंद्र यादव, प्रियरंजन राय, यशवंत सिंह, अरविंद शुक्ल, राजू चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed