{"_id":"595530b04f1c1ba8328b45ce","slug":"81498755248-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात पर आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात पर आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। डीएम के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उस पर स्वास्थ्य विभाग के 2400 कर्मचारियों के टैक्स जमा करने में गलत फीडिंग की है।
दरअसल, किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्वास्थ्य विभाग के आईडी को हैक कर लिया था और उसने सभी कर्मचारियों के खाते में गलत टैक्स की फीडिंग कर दी थी। मामले की जानकारी जब संबंधित लिपिक को हुई तो उसने सीएमओ को सूचना दी। सीएमओ डॉ. ओपी सिंह ने पूरे मामले से जिलाधिकारी को अवगत कराया था। पिछले दिनों जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने कोतवाली पुलिस को केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया था। डीएम के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सदर कोतवाल नीतीश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि सीएमओ की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।