{"_id":"595530aa4f1c1b260e8b45e5","slug":"81498755242-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय व पानी से महरूम है तरकुलवा ब्लॉक परिसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय व पानी से महरूम है तरकुलवा ब्लॉक परिसर
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंचनपुर। जहां स्वच्छता को लेकर अभियान चलाया जा रहा है, वहीं तरकुलवा ब्लॉक परिसर में 14 वर्षों बाद भी न तो शौचालय है, न ही पानी की व्यवस्था। प्रतिदिन ब्लॉक परिसर में आने वाले ग्राम प्रधान, बीडीसी और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
तरकुलवा ब्लॉक के हर गांव में ओडीएफ कार्यक्रम के जरिए शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन ब्लॉक परिसर में आज तक शौचालय का निर्माण नहीं हो सका। सफाईकर्मी गांवों में घूम-घूम कर उन घरों को चिह्नित कर रहे हैं, जहां शौचालय नहीं है। वहीं ब्लॉक परिसर में शौचालय बनवाने के लिए विभाग के पास बजट नहीं है। ऐसे में ब्लॉक कर्मियों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शौचालय के लिए बाहर जाना पड़ता है। ब्लॉक परिसर में पानी की व्यवस्था नहीं है। परिसर में इंडिया मार्का हैंडपंप लगा है, लेकिन पानी दूषित हो चुका है। आरओ लगाने के लिए फाउंडेशन बनकर तैयार है लेकिन टैंक नहीं लग सका है। सिरसिया गोठा की महिला ग्राम प्रधान शशि प्रभा द्विवेदी का कहना है कि यहां पर आने वाली महिला ग्राम प्रधानों और बीडीसी के लिए पानी की व्यवस्था नहीं है। न ही शौचालय हैं। बसंतपुर धुसी निवासी रिजवान अहमद का कहना है कि ब्लॉक परिसर में शौचालय न होने से दिक्कतें होती हैं। इस बाबत खंड विकास अधिकारी राजबहादुर यादव का कहना है कि शौचालय और पानी की व्यवस्था के लिए बजट का आवंटन हो गया है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा।