फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   लार में बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था,दो ट्रांसफार्मर जला

लार में बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था,दो ट्रांसफार्मर जला

Mon, 19 Jun 2017 10:27 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
लार में बेपटरी हुई बिजली व्यवस्था,दो ट्रांसफार्मर जला
सलेमपुर। लार नगर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। रात में बिजली नहीं मिलने से नाराज लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा खड़ा कर दिया। लोगों का तेवर देख विद्युत कर्मचारियों ने आनन-फानन में सप्लाई बहाल की। इसके अलावा नगर पुलिस चौकी और खीरी मोहल्ले में दोनों ट्रांसफॉर्मर जल गए। आम लोगों के अलावा रोजेदारों को सर्वाधिक बिजली नहीं मिलने से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

लार नगर के खीरी मोहल्ला में लगा 400 केबीए का ट्रांसफॉर्मर चार दिन पूर्व जल गया। इससे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मुस्लिम बहुल्य मोहल्ला होने के कारण रोजेदारों की दिक्कतें बढ़ गई। शनिवार की रात को बिजली कर्मचारियों ने जले हुए ट्रांसफॉर्मर को बदला। लेकिन दस घंटे बाद पुन: ट्रांसफॉर्मर जल गया। वहीं नगर पुलिस चौकी के पास लगा 400 केबीए का ट्रांसफॉर्मर पांच दिन से जला है। दोनों ट्रांसफॉर्मरों के जलने से लार बाजार की आधी आबादी की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। वहीं नगर के बौली वार्ड की आपूर्ति बंद होने से नाराज लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर हंगामा किया। इसके बाद लापरवाह कर्मचारियों ने बिजली बहाल किया। गर्मी से बेहाल लोगों ने विद्युत कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाया है। नगर में विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही के चलते सुचारु रूप से लोगों को बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही हैं। अगर समय रहते जिम्मेदार नहीं चेते तो कभी भी लोगों का गुस्सा फूट सकता है। एक्सईएन ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर मंगाया गया है। बिजली का तार बदलने के चलते लार में आपूर्ति प्रभावित हो रही है। इसमें सुधार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed