फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   8 players of deoria in junior sub handball mandal team

Deoria News: सब जूनियर स्टेट हैंडबॉल में होगी मजबूत प्रतिभागिता

Tue, 06 Feb 2024 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 06 Feb 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
8 players of deoria in junior sub handball mandal team
इसी माह अलग-अलग जगहों पर होंगी प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सब जूनियर बालक-बालिका स्टेट हैंडबाल प्रतियोगिता में जिले की भी मजबूत भागीदारी होगी। स्टेट के लिए चुनी गई गोरखपुर मंडल की टीम में कुल आठ खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
खेल निदेशालय ने सब जूनियर स्टेट हैंडबॉल प्रतियोगिता की तिथियों में संशोधन किया है। पहले चार से सात फरवरी तक प्रस्तावित बालक वर्ग प्रतियोगिता अब 20 से 23 फरवरी तक अयोध्या में और पूर्व में 13 से 16 फरवरी तक होने वाली बालिका वर्ग की प्रतियोगिता अब 15 से 18 फरवरी तक लखनऊ में होगी।
विज्ञापन

गोरखपुर मंडल की स्टेट के लिए चुनी गई बालक टीम में छह और बालिका में दो खिलाड़ी जिले की हैं। हैंडबाल प्रशिक्षक दिवाकर मणि त्रिपाठी ने सोमवार को बताया कि स्टेट के लिए चुनी गई गोरखपुर मंडल की बालिका सब जूनियर वर्ग में जिले की रिनी चौरसिया व अनामिका यादव का नाम फाइनल सूची में हैं। वहीं, बालक वर्ग की गोरखपुर मंडल की टीम में जिले से विमल गुप्ता, अभय सिंह, शिवम पांडेय, अजेंद्र सिंह, नीतिश कुशवाहा, प्रतीक गिरी का चयन 12 सदस्यीय टीम में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश हैंडबाल संघ एवं खेल निदेशालय के समन्वय से आयोजित इस प्रतियोगिता में गोरखपुर मंडल की दोनों टीमें दमदार प्रदर्शन करेंगी। तिथि में संशोधन के बाद खिलाड़ियों को पास अभ्यास करने और खामियां को दूर करने का और मौका रहेगा। पूरी उम्मीद है कि गोरखपुर मंडल की दोनों टीमें टाॅप-थ्री में रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed