फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   8 new corona patient found

एक चिकित्सक सहित आठ कोरोना संक्रमित मिले

Tue, 09 Aug 2022 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
8 new corona patient found
एक चिकित्सक सहित आठ कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 39, होम आइसोलेशन के दो मरीज हुए स्वस्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मंगलवार को एक चिकित्सक सहित आठ नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। इनको लेकर सक्रिय मरीजों की संख्या 39 हो गई है।
मंगलवार को आई रिपोर्ट में सदर विकास खंड के मझगांवा सीएचसी पर तैनात एक चिकित्सक ने बुखार, खांसी, सर्दी से पीड़ित होने पर जांच कराई तो पॉजिटिव मिले। इसी ब्लॉक की एक महिला व एक बच्चा बुखार से पीड़ित हो गया। अस्पताल में जांच कराने पर पॉजिटिव मिले। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक जांच में पॉजिटिव मिला।
वहीं, एक न्यायिक अधिकारी ने बुखार, खांसी व सर्दी के साथ कफ की शिकायत होने पर जांच कराई तो संक्रमित मिले। जिला कारागार का एक बंदी बुखार से पीड़ित था। जांच कराने पर वह पॉजिटिव मिला। इसके बाद उसे जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गौरीबाजार ब्लॉक का एक युवक बुखार होने पर अस्पताल पहुंचा, जहां जांच में संक्रमित मिला। एक को छोड़ सभी लोग होम आइसोलेशन में हैं। मंगलवार को होम आइसोलेशन के दो लोग ठीक हुए हैं। जिले में अब तक 22,900 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं, जबकि 22,631 लोग स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड की रोकथाम के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। नियमित संभावित मरीजों की जांच कराई जा रही है। मंगलवार को आठ पॉजिटिव केस मिले। जिले में एक्टिव केस 39 हैं। कोविड को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed