फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   8 found corona positive in deoria

स्वास्थ्य कर्मी व कैदी सहित आठ कोविड पॉजिटिव केस मिले

Fri, 12 Aug 2022 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
8 found corona positive in deoria
स्वास्थ्य कर्मी व कैदी सहित आठ कोविड पॉजिटिव केस मिले
विज्ञापन

सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 38, होम आइसोलेशन के पांच मरीज हुए स्वस्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोविड संक्रमण थम नहीं रहा है। प्रतिदिन संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य कर्मी व कैदी सहित आठ पॉजिटिव केस मिले। इन्हें लेकर सक्रिय मरीजों की संख्या 38 हो गई है। संक्रमितों के मिलने के बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। कहीं भी कोरोना से बचाव के नियमों का पालन नहीं हो रहा है।
बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में जिला अस्पताल के एक स्वास्थ्य कर्मी ने खांसी, सर्दी होने पर जांच कराई, तो पॉजिटिव मिले। वहीं, जेल के एक कैदी को बुखार होने पर जांच कराई गई, तो संक्रमित मिला। शहर के एक मोहल्ले की एक गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए ऑपरेशन कराना था, उसने जांच कराई तो पॉजिटिव मिली। विकास खंड सलेमपुर क्षेत्र की एक महिला गर्भवती है। एक सप्ताह से बुखार होने पर अस्पताल पहुंची, जहां जांच में संक्रमित मिली।
विज्ञापन

वहीं, भागलपुर ब्लॉक क्षेत्र की दो महिलाओं तथा एक व्यक्ति ने जांच कराई तो पॉजिटिव मिले। सदर विकास खंड क्षेत्र का एक युवक बुखार, खांसी, सर्दी, आंख से पानी आने के साथ शरीर में जकड़न से पीड़ित था। वह इलाज के अस्पताल पहुंचा, जहां जांच में संक्रमित मिला। सभी लोग होम आइसोलेशन में हैं। बृहस्पतिवार को होम आइसोलेशन के पांच लोग स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक 22,911 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं, जबकि 22,643 लोग स्वस्थ हो गए हैं। प्रभारी सीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कोविड की रोकथाम के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। संभावित मरीजों की हर रोज जांच कराई जा रही है। बृहस्पतिवार को आठ पॉजिटिव केस मिले। जिले में एक्टिव केस 38 हैं। कोविड को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed