फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   768 pamphlets of 141 members of the Speaker were sold

Deoria News: अध्यक्ष पद के 141 और सदस्य के 768 पर्चे बिके

Tue, 11 Apr 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 11 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
768 pamphlets of 141 members of the Speaker were sold
नगर निकायों में अध्यक्ष, सभासद के लिए नामांकन आज से
विज्ञापन

-नामांकन स्थलों पर रही कड़ी सुरक्षा
देवरिया। नगर निकाय चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए 141 पर्चे खरीदे गए। वहीं सभासद पद के 786 पर्चे बिके। अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक पर्चे नवसृजित नगर पंचायत तरकुलवा के लिए बिके। वहां 20 दावेदारों ने पर्चे खरीदे हैं। जबकि सदस्य पद के लिए देवरिया नगर पालिका में सर्वाधिक 189 पर्चे बिके। वहीं नगर पंचायत बरियारपुर में अध्यक्ष पद के लिए एक भी पर्चे नहीं बिके। नामांकन पत्रों की बिक्री के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

जिला पंचायत व नगर पालिका परिसर में देवरिया तहसील में आने वाले नगर निकायों के लिए पर्चे की बिक्री की गई। यहां नगर पालिका देवरिया और नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद पद के लिए अलग-अलग कक्ष निर्धारित किए गए थे, जहां बैरिकेडिंग की गई थी। दोनों नामांकन स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। वहीं सुरक्षा कर्मी तैनात रहे। नामांकन का कार्य 17 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन

----------------
निकाय का नाम - अध्यक्ष- सदस्य-
- नगर पालिका परिषद देवरिया- 9- 189-
- नगर पालिका परिषद बरहज- 2- 95-
- नगर पंचायत रुद्रपुर- 8- 14-
- नगर पंचायत गौरीबाजार- 4- 43-
- नगर पंचायत रामपुर कारखाना- 14- 42-
- भाटपाररानी- 2- 32-
- सलेमपुर- 15- 39-
- भटनी- 1- 7-
- मझौलीराज- 17- 27-
- लार- 8- 41-
- बरियारपुर- 0- 41-
- पथरदेवा- 11- 13-
- बैतालपुर- 4- 27-
- तरकुलवा- 20- 38-
- हेतिमपुर- 13- 31-
- मदनपुर- 8- 55-
- भलुअनी- 5- 34
----------------------------------------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed