फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   74 found corona positive, one died in deoria

देवरिया में 74 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत

Fri, 09 Apr 2021 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
74 found corona positive, one died in deoria
देवरिया में 74 की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना संक्रमण तेजी हो गया है। प्रत्येक दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, लेकिन लोग सचेत नहीं हो रहे हैं। इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ सकता है। बृहस्पतिवार को 74 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसमें तीन स्वास्थ कर्मियों तथा जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे हड़कंप है। इसके बाद भी लोग लापरवाह हैैं। कोरोना संक्रमण को लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। लोगों से कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन करने की बात कहीं जा रही है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही पुलिस सख्ती भी दिखा रही है।
जनपद में महानगरों सहित अन्य प्रांतों से आने वालों की जांच के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को 74 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ऐसे में जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6999 हो गई है। जबकि 6697 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 97 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण बढ़ने के बावजूद कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की भीड़ लग रही है। बिना मॉस्क के लोग घूम रहे हैं और शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं कर रहे हैं। कोरोना से संक्रमित 116 लोग होम आइसोलेशन में हैं। वहीं एक्टिव केस की संख्या 205 हो गई है।
विज्ञापन

..........
जनपद में 74 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई है। कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगी है। रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर जांच कराई जा रही है। सैंपलिंग भी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आलोक पांडेय
सीएमओ
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की हुई जांच, दो पॉजिटिव मिले
- एसडीएम सदर की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दादर व गोदान के यात्रियों की जांच की
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सर्तक है। लोगों को जागरूक करने के साथ ही जांच बढ़ा दी गई है। बृहस्पतिवार की शाम देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर मुंबई से आने वाली दादर व गोदान एक्सप्रेस के करीब 237 यात्रियों की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। इसमें दो लोग पॉजिटिव मिले।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए डीएम आशुतोष निरंजन के निर्देश पर एसडीएम सदर सौरभ सिंह तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसमें एलटी राकेश कुुमार मल्ल, राकेश यादव, एलए तनवीर अहमद, ओमप्रकाश मणि, प्रिंस कुमार सिंह, वैद्यनाथ सिंह, आलोक कुमार सिंह, पंकज पांडेय आदि शामिल रहे। साथ ही आरपीएफ व जीआरपी के जवान भी तैनात थे। स्टेशन पर बैरिकेडिंग कर यात्रियों को मेन गेट से ही निकलना था, जहां जांच के लिए दो काउंटर बनाए थे। इसी बीच मुंबई से आने वाली दादर व गोदान एक्सप्रेस कुछ देर के अंतराल पर पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करीब 237 यात्रियों की जांच की। इसमें दो लोग पॉजिटिव मिले। सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed