फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   73 new corona cases found

लैब सहायक, लेखपाल व दो पुलिस कर्मी समेत 73 मिले पॉजिटिव, एक मौत

Tue, 18 Jan 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
73 new corona cases found
लैब सहायक, लेखपाल व दो पुलिस कर्मी समेत 73 मिले पॉजिटिव, एक मौत
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हर रोज संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। मंगलवार को 73 लोग पॉजिटिव मिले। सक्रिय मरीजों की संख्या 367 हो गई है। जबकि पीजीआई लखनऊ में भर्ती संक्रमित एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। कोरोना के मामले बढ़ने से प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ गई है। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि समय रहते लोग सतर्क नहीं हुए तो खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
जनपद में कोविड संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोकथाम के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों को जागरूक करने के साथ ही सावधानी बरतने तथा कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की जा रही है। इसके बाद भी बगैर मॉस्क के लोग निकल रहे हैं। सार्वजनिक व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में जिला अस्पताल के लैब सहायक, सीएचसी के दो स्वास्थ्य कर्मी, दो पुलिस कर्मी, दो गर्भवती व एक बैंक कर्मी, लेखपाल तथा जिले के रहने वाले मऊ में तैनात एक नायब तहसील भी पाजिटिव मिले। शहर के अलग-अलग मोहल्ले की तीन महिला व दो पुरूष ने तबियत खराब होने तथा विदेश जाने के लिए एक युवक ने जांच कराया तो संक्रमित मिला। इसी क्षेत्र की एक किशोरी व दो किशोर ने दोबारा जांच कराई तो फिर पाजिटिव मिले। इसके अलावा रुद्रपुर, सलेमपुर, भाटपाररानी, गौरीबाजार, भागलपुर, सदर ब्लाक क्षेत्र में लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

एंटीजन जांच में मेडिकल कालेज के तीन चिकित्सक मिले संक्रमित
देवरिया। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में मंगलवार को दोपहर बाद दो बजे तक एंटीजन जांच में 11 लोग पाजिटिव मिले। इसमें मेडिकल कालेज के तीन चिकित्सक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में 350 लोगों का चल रहा इलाज
देवरिया। जनपद में अब तक 20707 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं, वहीं 20117 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कुल 223 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय 350 लोगों का होम आसोलेशन में इलाज चल रहा है। तीस लोग स्वस्थ हो गए हैं।

कोविड की रोकथाम के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। जांच बढ़ा दी गई है। मंगलवार को 3139 लोगों की जांच कराई गई। इसमें एंटीजन 1224, आरटीपीसीआर 1915 जांच शामिल है। जिले मे 73 पाजिटिव केस मिले हैं एक्टिव केस 367 हो गया है। पाजिटिव केस के सापेक्ष 430914 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई जा रही है। उन्होंने लोगों से सर्तकता बरतने की अपील की है। एक पॉजिटिव मरीज की पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed