फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   7164 including MP vaccinated

सांसद समेत 7164 लोगों को लगी वैक्सीन की डोज

Fri, 12 Mar 2021 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
7164 including MP vaccinated
सांसद समेत 7164 लोगों को लगी वैक्सीन की डोज
विज्ञापन

देवरिया। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को 60 वर्ष से अधिक तथा 45 से 59 वर्ष तक के बीमार लोगों का 94 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। इसे लेकर वृद्ध लोगों में उत्साह था। इन केंद्रों पर अनुमानित लक्ष्य 12560 के सापेक्ष कुल 7164 लोगों का टीकाकरण हुआ। इसमें 6095 बुजुर्गों को वैक्सीन की प्रथम खुराक दी गई, जबकि 1069 लोगों ने वैक्सीन की द्वितीय डोज ली। वैक्सीनेशन के लिए कुल 94 टीमें लगाई गई थीं।
जिला अस्पताल केंद्र पर टीकाकरण के लिए एक टीम तैनात की गई थी। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके श्रीवास्तव, डॉ.जफर अनीस, चीफ फार्मासिस्ट उमेश मिश्र, पर्यवेक्षक विवेक सिंह, रामकुमार, एएनएम रेनू शर्मा, , स्टाफ नर्स नीलम, वार्ड ब्वाय प्रिंस कुमार सिंह, आशा पूनम गुप्ता तैनात रहीं। यहां सांसद डॉ. रमपति राम त्रिपाठी, पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल, डॉ. गंगा शरण पांडेय, डॉ. रत्नाकर मिश्र, डॉ. एसके सिंह, डॉ. जीपीएन सिंह, डॉ. रविंद्र नाथ सिंह, एडवोकेट प्रेमनाथ पांडेय आदि ने वैक्सीन की डोज ली। महिला अस्पताल के पीपी सेंटर में बने केंद्र पर डॉ. केके पांडेय, डॉ. आरसी झा, डॉ. वाईपी यादव, एएफएचएस काउंसलर सुनैना वर्मा, अबरूकाना, कंचन मिश्रा, एएनएम दुर्गा देवी, रिषी पांडेय, स्टाफ नर्स प्रतिभा, प्रतिभा सिंह, नीतू आर्या आदि तैनात रहीं। यहां अशोक आर्या, अनिल यादव, परमा प्रसाद, शंभु सिंह, अरुण आदि ने वैक्सीन की खुराक ली। प्रतिरक्षण सेल के अपर शोध अधिकारी राकेश चंद्र, मुकेश मिश्रा, प्रमोद यादव, मुकेश मिश्रा, भुनेश्वर शर्मा, अखिलेश जायसवाल आदि सहयोग में जुटे रहे।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर हुआ वैक्सीनेशन
देवरिया। जिले में शुक्रवार को 94 केंद्रों पर टीका लगाया गया। इसमें जिला पुरुष अस्पताल, जिला महिला चिकित्सालय, पुलिस लाइन, तीन अरबन न्यू पीएचसी चकियवा ढाला, रामनाथ देवरिया, सोमनाथ के अलावा 15 सीएचसी, दस पीएचसी तथा 63 न्यू पीएचसी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed