{"_id":"5c97bc97bdec222ffc3597a0","slug":"71553448087-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुआ होली मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुआ होली मिलन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुआ होली मिलन
रंग-गुलाल लगाकर समाज में दिया एकजुटता का संदेश
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रविवार को विभिन्न संगठनों की ओर से अलग-अलग जगहों पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग-अबीर लगाकर होली की शुभकामना दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए भाईचारा कायम रखने की अपील की गई।
मोदनवाल समाज का होली मिलन समारोह इंदिरा नगर स्थित विवाह भवन में हुआ। इसमें जिले भर से आए कान्य कुब्ज वैश्य समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कुलदेवता मोदनसेन महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुई। महादेवा टीम ने देवा श्री गणेशा भजन पर नृत्य प्रस्तुत किया। राधाकृष्ण की रासलीला, शिव तांडव, सुदामा नृत्य आदि पर लोग खूब थिरके। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीराम आर्य व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मोदनवाल को सम्मानित किया गया। समारोह में दिनेश मोदनवाल, चंदन मोदनवाल, आलोक मोदनवाल, उमेश, आनंदजी मोदनवाल, दयाल, सीताराम मोदनवाल आदि मौजूद रहे।
चौरसिया महासभा की ओर से पुरवां चौराहा स्थित एक होटल में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग, गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी। प्रदेश अध्यक्ष विजय चौरसिया ने कहा कि होली का पर्व भाईचारा का प्रतीक ही नहीं है, बल्कि कई मायनों में सामाजिक ढांचे को मजबूत बनाने का अवसर प्रदान करता है। हमारी एकजुटता आगे भी बनी रही तो कोई भी राजनैतिक दल हमें नजरअंदाज नहीं कर सकता। संगठन समाज के जरूरतमंदों को हर संभव मदद करेगा। इस दौरान महिला प्रदेश अध्यक्ष सरिता चौरसिया, अश्वनी चौरसिया, सुदर्शन चौरसिया, दिनेश चौरसिया, पंकज प्रताप, राजू चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
...फोटो समाचार
रामलीला मैदान में श्रीमद्भागवत कथा आज से
कथाव्यास पं. राधेश्याम शास्त्री रामलीला मैदान में सुनाएंगे सात दिवसीय कथा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शहर का रामलीला मैदान 25 से 31 मार्च तक श्रीमद्भागवत कथा का साक्षी बनेगा। श्रीधाम वृंदावन से आए कथावाचक पं. राधेश्याम शास्त्री कथाप्रेमियों को कथा का रसास्वादन कराएंगे। पहले दिन कलश यात्रा के साथ कथा की शुरुआत होगी।
रविवार को राघवनगर में आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजक बाबूराम राजकुमार ने बताया कि 25 से 31 मार्च तक रामलीला मैदान में कथा अपराह्न तीन से शाम सात बजे तक होगी। पहले दिन सुबह आठ बजे कलश यात्रा की शुरुआत सत्यनारायण मंदिर मालवीय रोड से होगी। जयघोष करते हुए कलश यात्री रामलीला मैदान पहुंचेंगे। 25 मार्च को भगवत पूजन एवं महात्म्य, 26 मार्च को कपिलोपदेश, सांख्य दर्शन एवं ध्रुव चरित्र, 27 मार्च को हरिनाम महिमा, प्रहलाद चरित्र एवं नरसिंह अवतार, 28 मार्च को श्रीवामन अवतार, श्रीराम अवतार एवं श्रीकृष्ण अवतार, 29 मार्च को श्रीकृष्ण बाललीला एवं गोवर्धन पूजा, 30 मार्च को रासलीला, गोपीगीत, उद्धव चरित्र, रुक्मणि मंगल विवाह एवं 31 मार्च को सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष प्रसंग के साथ ही कथा विराम एवं व्यास पूजन होगा। कथाव्यास पं. राधेश्याम शास्त्री ने कहा कि कथा व्यक्ति को निर्भय बनाती है। कथा सुनने वाले जहां पितरों का कल्याण करते हैं, वहीं, जीवन में दिशा का ज्ञान प्राप्त कर दशा को बदलने का काम करते हैं। इसकी मदद से कर्तव्यों का निर्वहन बेहतर ढंग से हो सकता है। इस दौरान राजकुुमार, संजन कुमार, रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, लालबाबू श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, अशोक लाल, हरिशंकर श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
फोटो समाचार
मानवता सबसे बड़ा धर्म : ध्यानमूर्ति
लार रोड। भागलपुर ब्लॉक के धरमेर गांव के प्राथमिक विद्यालय में हो रहे गायत्री महायज्ञ में शनिवार की रात श्री शुकदेव भगवान के उपदेशों को विस्तार से वर्णन किया गया। वृंदावन से पधारे ध्यान मूर्ति जी महाराज ने जीवन को भक्ति परक बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिस मनुष्य के जीवन में सत्य करुणा और प्रेम का भाव होता है, उस इंसान के भीतर जिम्मेदारियां होती हैं। राष्ट्र के प्रति, समाज के प्रति एवं अपने परिवार के प्रति जो मनुष्य जागरूक है वह व्यक्ति निश्चित ही एक अच्छी जीवनशैली के साथ जी रहा है। सबसे बड़ा धर्म है मानवता है। इसको सिखाने के लिए हमारे शास्त्रों, संतों एवं आदर्श पुत्रों ने बहुत-बहुत बलिदान दिए हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपना भोजन, व्यवहार एवं इंद्रियों पर नियंत्रण रखना चाहिए। इस सबके लिए परमात्मा का आश्रय होगा तो जीवन सरल हो जाएगा। इस दौरान रामाश्रय कुशवाहा, शीला कुशवाहा, दिलीप मल्ल, अरविंद कुशवाहा, अवध नारायण मिश्र, राधेश्याम कुशवाहा, रामचन्द्र गुप्ता, मनोज तिवारी, रचना, बबली, निर्मला आदि मौजूद रहीं।
बुजुर्गों को सम्मान देने का लिया संकल्प
जूनियर हाईस्कूल इंदूपुर में काव्य गोष्ठी और होली मिलन
अमर उजाला ब्यूरो
गौरी बाजार। वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की ओर से रविवार को जूनियर हाईस्कूल इंदूपुर प्रांगण में काव्य गोष्ठी एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें आए लोगों ने सभी को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। वहीं, उपस्थित कवियों ने अपनी रचनाओं से उपस्थित लोगों को हास्य के रंगों से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य हरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि गांवों में विलुप्त हो रही हमारी संस्कृति को संरक्षित एवं पुन: जागृत करने की जरूरत है। स्वराज इंडिया संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. सोमनाथ त्रिपाठी ने ग्रामीण अंचलों में बुजुर्गों की उपेक्षा पर चिंता जताते हुए कहा कि हमें उन्हें संरक्षण एवं उचित सम्मान देते हुए उनसे प्रेरणा एवं मार्गदर्शन लेने की जरूरत है। सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी जयनारायण सिंह ने कहा कि वृद्धावस्था में पारिवारिक उपेक्षा के कारण अवसाद की स्थिति उत्पन्न होने से पूर्व बुजुर्गों को उचित संरक्षण दिया जाना जरूरी है। इसके लिए गोष्ठी तथा शिविर के माध्यम से लोगों में जनजागृति उत्पन्न किया जाना चाहिए। मौके पर कवि प्रेम कुमार मुफलिस एवं भीम प्रजापति ने अपने मधुर गीतों से लोगों का दिल जीत लिया। मौके पर उपस्थित बुजुर्गों को संगठन की ओर से सम्मानित किया गया। अध्यक्षता लोकतंत्र रक्षक सेनानी लालजी सिंह एवं संचालन भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह ने किया। इस दौरान शार्दूल सिंह, राजेंद्र सिंह, शिवदत्त नारायण सिंह, राजदेव निषाद, लाल देवेंद्र विक्रम सिंह, सुरेंद्र नाथ सिंह, कमलेश सिंह, जयप्रकाश मल्ल, सुभाष चंद्र प्रजापति, लाल बहादुर गिरी, अमरनाथ त्रिपाठी, देवनाथ भारती, अरुण सिंह, सुभाष चंद्र प्रजापति, जंग बहादुर सिंह, कटक बहादुर सिंह मौजूद रहे।
होली मिलन समारोह में फागुनी गीतों पर झूमे लोग
भटनी। नगर पंचायत की ओर से होली के दो दिन बाद नगर के रामलीला मैदान परिसर में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दी और फागुनी गीतों का आनंद लिया। गायक सुखारी लाल यादव और प्रियंका पाण्डेय ने अपने फागुनी गीतों पर लोगों को झूमने के लिए विवश कर दिया। चेयरमैन डॉ बलराम जायसवाल ने नगर के रामबली प्रसाद, नफईत प्रसाद, कन्हैया प्रसाद, बाबू नंद प्रसाद को मंच से सम्मानित किया। चेयरमैन के नेतृत्व में नगरवासियों ने रामलीला मैदान में जमकर गुलाल उड़ाया। इसके अलावा डॉ बलराम जायसवाल ने उपस्थित सभी लोगों से नगर को साफ रखने और आगामी लोक सभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने की अपील की। इस दौरान अजय तिवारी, गोपाल जायसवाल, गोरख प्रसाद यादव, राजकुमार, विनोद कुमार, अशोक यादव, सुनील पांडेय आदि उपस्थित रहे।
...फोटो समाचार
रचनाओं पर हास्य भाव से सराबोर हुए लोग
नागरी प्रचारिणी सभा और चित्रगुप्त सभा की ओर से आयोजित हुआ होली मिलन
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। नागरी प्रचारिणी सभा एवं चित्रगुप्त सभा की ओर से रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कवियों ने अपनी रचनाओं से ऐसी रंगत बिखेरी कि आए सभी आगंतुक हास्य भाव से सराबोर हो गए।
नागरी प्रचारिणी सभा के सभागार में कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. दामोदर पांडेय ने किया। इसके बाद कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। भोजपुरी के कवि रमेश तिवारी ने मंच संभाला और रंग भइया मनवा के श्याम रंग..से शुरुआत की। इसके बाद नारायण मिश्र ने कैसी होली मचाई मोसे कुंवर कन्हाई..., भीम प्रजापति ने भीगे अनार कचनार बगियन में..., प्रेम कुमार मुफलिस ने तीन रंग की लाली ऐ रंग गया हिंदुस्तान..., शैलेष चंद्र त्रिपाठी ने पा के खुशबू बसंती पलनवा में बउरा जाला... आदि रचनाओं से लोगों की वाहवाही लूटी। मौके पर धर्मदेव सिंह आतुर, नित्यानंद यादव, जगन्नाथ श्रीवास्तव, प्रिया मिश्रा, सौदागर सिंह, दयाशंकर कुशवाहा, गिरधर करुण, रघुपति त्रिपाठी, योगेंद्र तिवारी योगी ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। सभा के अध्यक्ष आचार्य परमेश्वर जोशी व मंत्री इंद्र कुमार दीक्षित ने सभी लोगों को पर्व की बधाई दी। उधर, चित्रगुप्त सभा की ओर से चित्रगुप्त मंदिर परिसर में सामूहिक होली मिलन समारोह में शहर के विभिन्न चित्रांश परिवार के सदस्य शामिल हुए। अध्यक्ष अखिलेश्वर श्रीवास्तव, मंत्री चंद्रभूषण श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्रीवास्तव ने आए लोगों को अबीर-गुलाल लगाकर स्वागत किया। मौके पर होली गीतों की प्रस्तुति लोगों को खूब भाई।