{"_id":"5c1bcb18bdec2256ef10c7ba","slug":"71545325336-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण डाक कर्मचारियों को नियमित करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण डाक कर्मचारियों को नियमित करे सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण डाक कर्मचारियों को नियमित करे सरकार
मंडल डाक कार्यालय में तीसरे दिन भी जारी रहा धरना
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। संयुक्त व संघर्ष समिति के आह्वान पर देवरिया, कुशीनगर मंडल के ग्रामीण डाक कर्मचारी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को भी हड़ताल पर रहे। मंडल डाक कार्यालय पर धरना देकर कर्मचारियों ने नारेबाजी की।
धरने में वक्ताओं ने कहा कि संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने छह जून को ग्रामीण डाक कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, मगर सरकार व विभागीय अफसरों ने इसका पूरा पालन नहीं किया। कर्मचारियों को नियमित करने, पेंशन देने, अन्य सभी प्रकार के लाभों से लाभान्वित करने की मांगे लंबित हैं। ग्रामीण डाक कर्मचारी 24 घंटे कार्य करते हैं। इसकी जानकारी विभागीय अफसरों को भी, बावजूद उनके हितों की अनदेखी की जा रही है। वक्ताओं ने धरने के दौरान माइक के इस्तेमाल पर पाबंदी की हिदायत पर असंतोष जताया। इसे उत्पीड़न का प्रयास करार दिया। धरने में ऋषिकेश, चंद्रप्रकाश पांडेय, सुरेंद्र नाथ तिवारी, संजय कुमार, श्रीनिवास तिवारी, गोविंद यादव, प्रमोद यादव, रामप्रताप, रामपरिखन, विनीत शर्मा, शुभनारायण द्विवेदी, विनोद सिंह, बालिस्टर यादव, प्रमोद यादव, सूर्यप्रकाश, दिवाकर, महेंद्र, राजेंद्र विश्वकर्मा, दिलीप कुमार और अजय आदि मौजूद रहे।