{"_id":"5b7c45b642c792462e3b2f8a","slug":"71534870966-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में आज मनेगी बकरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा में आज मनेगी बकरीद
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
बकरीद के लिए सेवई की खरिदारी करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। ईद-उल-अजहा का पर्व बुधवार को जिले में खुशी के माहौल में मनाया जाएगा। मुस्लिम समाज के लोग अल्लाह की राह में अपनी सबसे प्यारी चीज की कुर्बानी देंगे। कुर्बानियों का यह दौर लगातार तीन दिनों तक चलेगा। मंगलवार को रेलवे स्टेशन रोड में बकरे, सेवइयां, नए कपड़ों आदि की खूब खरीदारी हुई। प्रशासन ने विवादित स्थलों पर कुर्बानी न करने की हिदायत दी है तो साफ-सफाई, पेयजल और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने का भी निर्देश संबंधित महकमों को दिया गया है।
अंजुुमन इस्लामिया के सदर शकील अहमद सिद्दीकी ने बताया कि सबसे प्यारी चीज को कुर्बान करने की शिक्षा अल्लाह ने हजरत इब्राहिम और हजरत इस्माइल अलैह इस्लाम के माध्यम से हमें दी है। हजरत इब्राहिम को अल्लाह ने यह सपने में दिखाया कि मेरे लिए अपनी सबसे प्रिय चीज को कुर्बान करो। लगातार तीन दिनों तक उन्होंने दुंभों (भेड़) की कुर्बानी दी। फिर भी उन्हें सपना नजर आता रहा तो उन्होंने अपने बेटे हजरत इस्माइल को अल्लाह की राह में कुुर्बानी देने की नीयत से लिटाया। बेटे के यह कहने पर कि अब्बू कहीं ऐसा न हो कि छुरा चलाते वक्त आपको बेटे पर तरस आ जाए और आप अल्लाह की नाफरमानी कर बैठें। इसके बाद उन्होंने आंख पर पट्टी बांध ली। आंख पर पट्टी बांधने के बाद जब बेटे को कुर्बान करने चले तो अल्लाह की तरफ से फरिश्तों को यह हुक्म आया कि इस्माइल को हटाकर उनकी जगह दुंभे को रख दिया जाए और इस तरह अल्लाह का फरमान दुंभे की कुर्बानी के बाद पूरा हुआ। इसी का अनुसरण हमारे नबी ने किया और कुर्बानी करने की हिदायत दी, जो लोग आर्थिक रुप से संपन्न हैं उन पर कुर्बानी वाजिब है।
सात से 12 हजार में बिके बकरे
शहर के रेलवे स्टेशन रोड में मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक बकरों की खरीदारी हुई। लोगों ने मोलभाव कर एवं हष्ट-पुष्ट व स्वस्थ बकरा देखकर पसंद आने के बाद खरीदारी की। देहात क्षेत्रों से भी लोग बकरे लेकर यहां के बाजार में आए थे। अबूबकरनगर के व्यापारी यासीन कुरैशी, हकीम कुरैशी, वहीद कुरैशी, इस्लाम कुरैशी, मो.कुरैशी, नेसार कुरैशी आदि ने बताया कि पिछले जुमा के दिन ही लोगों ने बकरों की खरीदारी की ली थी। इसलिए खरीदारी के लिए कम आए। हालांकि जो लोग आए मोल भाव कर खरीदारी किए। सात से लेकर 12 हजार रुपये तक में बकरों की बिक्री ज्यादा हुई।
विज्ञापन
यहां होगी बकरीद की नमाज
ईद-उल-अजहा की नमाज शहर में प्रमुख रुप से दो जगहों पर ही होगी। इसमें ईदगाह पर सुबह 7.15 बजे एवं जामा मस्जिद अंजुमन इस्लामिया में सुबह 7.45 बजे पर होगी।
डेढ़ घंटे डायवर्ट रहेगा रूट
कोतवाली प्रभारी राजबीर सिंह यादव बकरीद की नमाज के चलते शहर में डेढ़ घंटे रूट डायवर्ट रहेगा। सुभाष चौक से कसया रोड पर सुबह सात से साढ़े आठ बजे तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। स्टेशन से नगर पालिका और सेंट्रल चौकी की ओर भी आवागमन बंद रखा जाएगा। इस दौरान स्टेशन से आने-जाने वालों को गोरखपुर ओवरब्रिज के नीचे से कसया बाईपास होते आ-जा सकेंगे।