{"_id":"5b5f43144f1c1bf6548b5d99","slug":"71532969748-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने बुलाई महापंचायत, डीडी कार्यालय पर जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने बुलाई महापंचायत, डीडी कार्यालय पर जड़ा ताला
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडी कार्यालय पर जड़ा ताला, की पंचायत
प्वाइंटर
- भाकियू ने कार्यालय के बाबुओं पर लगाया घूस लेने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। उप कृषि निदेशक कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने कृषि कार्यालय पर ताला जड़कर सोमवार को किसान पंचायत की। विभिन्न योजनाओं में की जा रही धन उगाही के खिलाफ आवाज बुलंद की। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भ्रष्टाचार पर लगाम कसने की मांग की।
महारानी चंडिका छात्रावास पर एकत्र किसान दोपहर में बड़ी संख्या में बैनर, पोस्टर के साथ कचहरी रोड होते हुए उप कृषि निदेशक कार्यालय पहुंचे। मुख्य गेट का ताला बंद कर किसान पंचायत शुरू कर दी। किसानों के आक्रोश को देखते हुए सदर कोतवाल, सीओ, एसडीएम आदि जमे रहे। मंडल अध्यक्ष सतीश ओझा ने कहा कि कृषि मंत्री के गृह जनपद में उप कृषि निदेशक कार्यालय में बाबू भारी लूट-खसोट कर रहे हैं। कागजात अपलोड करने के नाम पर पंपिंग सेट के लिए दो हजार, रोटावेटर पर पांच हजार, ट्रैक्टर पर 50 हजार रुपये तक घूस ली जा रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष राघवेंद्र शाही, शहीद ख्वाजा मंसूरी, राणा प्रताप सिंह, हरेंद्र सिंह, रवि प्रताप पांडेय, धनंजय सिंह आदि मौजूद रहे।