{"_id":"5b4a2f5c4f1c1b4f748b4ac8","slug":"71531588444-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीक्षा बैठक में उजागर हुई एएनएम की लापरवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीक्षा बैठक में उजागर हुई एएनएम की लापरवाही
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 एएनएम का रोका वेतन, 24 पर कार्रवाई
समीक्षा बैठक में उजागर हुई एएनएम की लापरवाही
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सीएमओ कार्यालय के धनवंतरि सभागार में लार सीएचसी, गौरीबाजार, भागलपुर और रुद्रपुर पीएचसी की समीक्षा बैठक हुई। इसमें जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत होने वाले प्रसव, टीकाकरण समेत अन्य कार्यों की समीक्षा की गई। कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाली एएनएम पर अनुशासनात्मक कार्रवाई व अधूरा कार्य पूर्ण नहीं होने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया गया। वहीं बेहतर कार्य करने वाली लार के डुमरी की एएनएम निर्मला तिवारी की सराहना की गई। लार सीएचसी के अंतर्गत एएनएम मीरा भारती, रीना जायसवाल, मानमति देवी, संजू यादव, पूनम भारती, उर्मिला सिंह पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई है। इसके अलावा एएनएम रिंकी सिंह, पुष्पलता सिंह, मंजू देवी, मीना देवी, कुसुम गुप्ता, रीता शुक्ला, आशा संगिनी नीलम यादव का वेतन रोका गया है। भागलपुर पीएचसी के एएनएम मीरा यादव, शशिकला देवी, शारदा देवी, मनिराम देवी पर अनुशासनात्मक कार्रवाई और हीरा शुक्ला, बैजंती देवी, रंजना देवी, विमला गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, मीरा मिश्रा, मीरा शुक्ला, राजवंती देवी, प्रमावती गुप्ता का वेतन रोका गया है। रुद्रपुर पीएचसी के एएनएम कमला यादव, चंपा देवी, पुष्पा देवी, आशा सिंह पर अनुशासनात्मक कार्रवाई और बिंदा देवी के निलंबन की संस्तुति की गई है। वहीं प्रमिला देवी, राजकुमारी, हेमा विश्वकर्मा, शारदा उपाध्याय, नीतू तिवारी, शशिकला सिंह, आशा संगिनी ज्ञानमती का वेतन रोका गया है। गौरीबाजार पीएचसी के एएनएम सुशीला देवी, गीता देवी, सरस्वती देवी, चंद्रपति देवी, प्रभा देवी, राधिका सिंह पर अनुशासनात्मक, किसमावती देवी व चंपा देवी को निलंबन के लिए संस्तुति की गई। वहीं ज्ञांती देवी, सीमा गुप्ता, रीता कुशवाहा, कनन श्रीवास्तव, सुभावती शर्मा, सरोज उपाध्याय, बबिता गुप्ता, कमलावती देवी का वेतन रोका गया है।