फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दूसरे दिन भी कचहरी में प्रवेश नहीं कर सकी पुलिस

दूसरे दिन भी कचहरी में प्रवेश नहीं कर सकी पुलिस

Wed, 04 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी कचहरी में प्रवेश नहीं कर सकी पुलिस
दीवानी गेट पर वकीलो ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। रुद्रपुर कोतवाल पर कार्रवाई की मांग का लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। कोतवाल पर कार्रवाई होने तक पुलिस को दीवानी कचहरी परिसर में न घुसने देने के ऐलान के तहत दूसरे दिन भी अधिवक्ताओं ने कचहरी के सभी रास्तों की निगरानी की। नारेबाजी करते हुए पुलिस के प्रति गुस्सा प्रदर्शित किया। अधिवक्ताओं के कड़े तेवर देख कई पुलिसकर्मी कचहरी के सामने से गुजरे, लेकिन अंदर प्रवेश की हिम्मत नहीं जुटा सके। वकीलों ने पुलिस के रवैए को लेकर शिकायत सीएम से भी की है।
विज्ञापन

सिविल कोर्ट की महिला अधिवक्ता वंदना सिंह ने पिछले दिनों रुद्रपुर कोतवाल सीपी जैसल पर थाने में अभद्रता करने का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही अधिवक्ता आंदोलित है। एसपी से शिकायत के बाद भी कोतवाल पर कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्ध अधिवक्ताओं ने जिला बार एसोसिएशन के बैनर तले न्यायिक कार्य का भी बहिष्कार कर रखा है। दो दिनों से पुलिस को भी कचहरी परिसर में नहीं घुसने देने का ऐलान किया है। इसके तहत बुधवार को भी अधिवक्ता कचहरी में प्रवेश के सभी रास्तों पर निगरानी की। मुख्य गेट पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया। संघ भवन में हुई बैठक में बार अध्यक्ष सिंहासन गिरी ने कहा कि कोतवाल पर कार्रवाई न करना उच्चाधिकारियों की हठधर्मिता को दर्शा रही है। प्रबुद्ध वर्ग थानों में अपमानित हो रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विरोध-प्रदर्शन में कलेक्ट्रेट बार के पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र लाल श्रीवास्तव, केसी मिश्र, राजेश मणि, रामविनोद राय, पूर्व सचिव अनिल सिंह, मनोज मिश्र, आरबी कुशवाहा, सुरेंद्र त्रिपाठी, अरविंद साहनी, कुंदन किशोर, वंदना सिंह, नीतू सिंह, बीनू वर्मा, प्रेमप्रकाश श्रीवास्तव, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


तहसील बार ने भी ठप रखा न्यायिक कार्य
तहसील बार एसोसिएशन की बैठक बुधवार को अध्यक्ष भारत भूषण गुप्त की अध्यक्षता में हुई। इसमें महिला अधिवक्ता से बदसलूकी के विरोध में चल रहे जिला बार की हड़ताल के समर्थन में न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया गया। कहा कि अधिवक्ता साथियों से दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बार के कंधे से कंधा मिलाकर संघ चलेगा। बैठक में अजय द्विवेदी, विष्णु प्रकाश गुप्ता, हेमंत श्रीवास्तव, गिरीश नारायण तिवारी, अंबरीश मणि, विजय सेन यादव, सूर्यनाथ यादव, विनय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाटपाररानी में भी हुई हड़ताल
रुद्रपुर और मदनपुर के बाद अब खामपार एसओ का रवैया अधिवक्ताओं को रास नहीं आया है। भाटपाररानी तहसील के अधिवक्ता विवेक श्रीवास्तव से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए तहसील के अधिवक्ताओं ने बुधवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। बार संघ के अध्यक्ष सुशील ओझा की अध्यक्षता में बैठक कर खामपार एसओ के रवैए की निंदा की। इस दौरान प्रेम नारायण गुप्त, मनोज तिवारी, हरिश्चंद्र पाठक, नागेश दुबे, ओमप्रकाश उपाध्याय, महेश कुमार, रामप्रवेश, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed