फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जिले को पुल और सड़कों को मिला सौगात

जिले को पुल और सड़कों को मिला सौगात

Thu, 04 Jan 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
जिले को पुल और सड़कों को मिला सौगात
बंगरा बाजार में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
भाटपाररानी। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के जन्मदिन पर बंगरा बाजार में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जिले को 77 करोड़ का सौगात दी। इसमें गंडक नदी पर कुसहरी और आमघाट में दो पक्के पुल और सड़कों का निर्माण होगा। इसमें 60 सड़कों का निर्माण और मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

जिले की 60 सड़कों का निर्माण व गड्ढामुक्त 20 करोड़ की लागत से किया गया है। इसमें कई ऐसी प्रमुख सड़के हैं। लंबे समय से उखड़ी हुई थीं। मरम्मत के बाद लोगों को सहूलियत मिली है। डिप्टी सीएम ने इसका लोकार्पण किया। वहीं 57 करोड़ की लागत से गंडक नदी पर दो पुल और दस सड़कों का निर्माण होना है। इस परियोजना का शिलान्यास किया। प्रस्तावित सड़कों का भी बहुत जल्द निर्माण कराने की घोषणा मंच से किया।
विज्ञापन


सेनानी के नाम की जाए तीन सड़कें
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जयनाथ कुशवाहा ने इलाके के बिहार बॉर्डर को जोड़ने वाली तीन सड़कों को टू लेन निर्माण किया जाए। ये सड़कें स्वतंत्रता सेनानी भागवत भगत के नाम से किया जाए। इसके लिए क्षेत्रीय लोगों ने मांग की है। डिप्टी सीएम ने इसके लिए मंच लोगों को आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वादे के अनुसार मिलेगी बिजली
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य अपने संबोधन के दौरान जनता से सवाल-जवाब किए। 18 घंटे बिजली मिलने की बात कही। इस पर लोगों ने रोका और सिर्फ पांच घंटे बिजली मिलने की बात कही। यह सुनकर डिप्टी सीएम कुछ देर के लिए रुके और वादे के मुताबिक बिजली उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

किसान मेले का निरीक्षण किया
हेलीपैड से उतरे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के मूर्ति के पास पहुंचे और वहां माल्यार्पण किए। कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए किसान मेले में स्टालों पर जाकर योजनाओं के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री आवास योजना में लक्ष्य की जानकारी लेते हुए आवास पाने वाले पात्रों से बात की।

स्वतंत्रता सेनानी के संघर्षों पर डाला प्रकाश
मंच से जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, पंकज द्विवेदी, विधायक जन्मेजय सिंह, काली प्रसाद, सुरेश तिवारी, कमलेश शुक्ला, शशि मिश्रा, जयनाथ कुशवाहा, चंद्रप्रकाश सिंह, अजय दुबे, विजय दुबे, भूपेंद्र सिंह, रामधनी गोड़ आदि ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान अभय तिवारी, ब्लॉक प्रमुख राजेश सिंह, विपिन राय, अंबिकेश पांडेय, बलबीर सिंह, मनीष सिंह, राहुल सिंह, अशोक कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे। गायक सुनील स्नेही ने गीत प्रस्तुत किया।


सीएम का नहीं लिया नाम
डिप्टी सीएम अपने संबोधन के दौरान एक बार भी मंच से प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का नाम नहीं लिया। जबकि पीएम नरेंद्र मोदी का कई बार जिक्र किया। इसकी चर्चा लोगों में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed