{"_id":"5a37fa9b4f1c1b74698c29b3","slug":"71513618075-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहन सेतु के लिए धन उपलब्ध कराए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहन सेतु के लिए धन उपलब्ध कराए सरकार
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी को मांग पत्र सौपा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। बरहज में सरयू नदी पर बनने वाले मोहन सेतु का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दो दिन पहले बरहज का दौरा करने वाले सपा नेताओं ने डीएम से भेंटकर मोहन सेतु निर्माण के लिए धन की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के हर प्रोजेक्ट पर योगी सरकार रोड़ा अटका रही है। मोहन सेतु के निर्माण का धन रोक दिया गया है। इस सेतु के बन जाने से मऊ और आजमगढ़ का सफर आसान हो जाएगा। सपा नेताओं ने मोहन सेतु का निर्माण शीघ्र शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। सपा नेता विजय रावत ने कहा कि सपा सरकार ने 120 करोड़ रुपये अवमुक्त करके मोहन सेतु का निर्माण शुरू कराने का कार्य किया था। सत्ता परिवर्तन होते ही भाजपा सरकार ने निर्माण के लिए मिल रहे धन को रोक दिया। 22 दिसंबर तक सेतु का निर्माण शुरू नहीं होने पर कार्यकर्ता जल सत्याग्रह करेंगे। इस दौरान रामप्रीत यादव, इमरान खान, उमाशंकर यादव, अहमद खालिद, संजीव यादव आदि मौजूद रहे।
नहरों में पानी उपलब्ध कराने की मांग
देवरिया। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर गुप्ता ने डीएम को ज्ञापन देकर नहरों में पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि खजुरिया सेंटर, गौर रजवाहा, सेमरी रजवाहा, पथरदेवा, उदयपुरा और विशुनपुरा माइनर में पानी नहीं है। रबी की फसलों को पानी की जरूरत है। रजवाहों और माइनरों में पानी नहीं आने से किसानों को महंगे दाम पर डीजल खरीदकर खेतों की सिंचाई करनी पड़ रही है। इस दौरान अर्जुन यादव, सन्नी गोंड, संजीव मोदनवाल, अमित यादव आदि मौजूद रहे।