{"_id":"5a2435124f1c1b4e718b708c","slug":"71512322322-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने फूंका बिजली मंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने फूंका बिजली मंत्री का पुतला
Sun, 03 Dec 2017 11:23 PM IST
deoria
deoria
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
देवरिया के पोस्टमार्टम चौराहे पर ऊर्जा मंत्री का पुतला जलाते सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
देवरिया। बिजली मूल्य वृद्धि के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को पोस्टमार्टम चौराहे पर ऊर्जा मंत्री का पुतला जलाया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार गरीबों की कमर तोड़ने पर लगी है। कभी रसोई गैस का दाम बढ़ाया जा रहा है तो कभी बिजली दर में बढ़ोत्तरी हो रही है। सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने दोपहर 12 बजे पोस्टमार्टम चौराहे पर एकत्र हुए। कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ऊर्जा मंत्री का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिजली मूल्य बढ़ाकर गरीबों, किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों की कमर तोड़ने का काम किया है। अब तो बेवजह पत्रकारों पर भी लाठीचार्ज करा रही है। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि भाजपा नाकामियों को छिपाने के लिए जुमले का सहारा ले रही है। रणवीर यादव ने कहा कि प्रदेश के अधिकांश नगर पंचायतों में भाजपा का हार का सामना करना पड़ा है। फिर भी यह कहने से नहीं चूक रही है कि भाजपा का जादू कायम है। हरिओम यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की असलियत सामने आ जाएगी। इस दौरान इंदल यादव, संजीव कुमार, बलवंत पहलवान, देवेंद्र भारती, अहमद खालीद, अतुल तिवारी, जावेद, मुराद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।