फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सपाइयों ने विद्युत उपकेंद्र को घेरा

सपाइयों ने विद्युत उपकेंद्र को घेरा

Sat, 16 Sep 2017 10:52 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
सपाइयों ने विद्युत उपकेंद्र को घेरा
देवरिया। बैतालपुर विद्युत उपकेंद्र का घेराव सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को किया। कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्री मांगपत्र अवर अभियंता को सौंपा।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता बांकेलाल यादव के नेतृत्व मे सपा सदस्यों और ग्रामीणों का हुजूम विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचा। उन लोगों ने कार्यालय गेट को बंद कर धरना-प्रदर्शन किया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री शाकिर अली ने कहा कि भाजपा की सरकार के कथनी-करनी में जमीन आसमान का अंतर है। ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे बिजली देने का वादा फुस्स हो गया है। बांकेलाल यादव ने कहा कि जब सपा की शासन थी तो इस क्षेत्र को 18 घंटे बिजली मुहैया थी। आज लोग गर्मी से बेहाल हैं। जनता को महज 6 से 8 घंटे बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि इस क्षेत्र को किस शेडयूल के हिसाब से बिजली मुहैया कराएगी। मांगपत्र में छेरिह़ा गांव में एक माह से जला ट्रा़ंसफॉर्मर लगाने, 18 घंटे बिजली मुहैया कराने, क्षेत्र के जर्जर तार और पोल को बदलने आदि की मांग की गई। इस दौरान श्रवण गुप्ता, ओमप्रकाश सिंह, कैलाश यादव, अशोक यादव, जयप्रकाश यादव, मोहन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed