{"_id":"5995ccea4f1c1ba25b8b465e","slug":"71502989546-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उग्रसेन सेतु से प्रमुख सचिव ने लिया बाढ़ का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उग्रसेन सेतु से प्रमुख सचिव ने लिया बाढ़ का जायजा
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। घाघरा में उफान के चलते तटवर्ती गांवों में दहशत का माहौल है। बाढ़ का पानी गांवों में घुसने को बेताब है। प्रमुख सचिव ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा लेने कपरवार के उग्रसेन सेतु पहुंचे। करीब 10 मिनट तक पुल पर पहुंचे लोगों से बातचीत की।
गुरुवार को बरहज क्षेत्र में प्रमुख सचिव के पहुंचने की सूचना पर सरकारी अफसर अलर्ट थे। आनन-फानन में थानों आदि पर साफ-सफाई कराया गई। दिन में करीब 12.30 बजे प्रमुख सचिव मनोज सिंह लाव-लश्कर के साथ उग्रसेन पुल पर पहुंचे। अधिकारी के आने की जानकारी होते ही स्थानीय लोग भी आ गए। प्रमुख सचिव ने एसडीएम अरुण सिंह को बाढ़ से निपटने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने परसियां, विशुनपुर देवार, भदिला प्रथम, कटइलवा, संगम तट आदि गांवों के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान जिलाधिकारी सुजीत कुमार, सीडीओ राजेश त्यागी, बाढ़ खंड विभाग के अधिशासी अभियंता आदि मौजूद रहे।