{"_id":"5985fa344f1c1b791d8b473b","slug":"71501952564-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज माफी का लाभ पाने वाले किसानों की होगी री-चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज माफी का लाभ पाने वाले किसानों की होगी री-चेकिंग
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। कर्ज माफी का लाभ पाने वाले किसानों की री-चेकिंग होगी। सीडीओ राजेश त्यागी ने बैंक और नोडल अधिकारियों की बैठक विकास भवन के सभागार में बैठक करते हुए कहा कि री-चेकिंग के कार्य को युद्घस्तर पर किया जाए। आठ अगस्त को फिर बैठक होगी। इसमें समीक्षा की जाएगी। लापरवाही बरतनेवाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सीडीओ ने लेखपालों को सत्यापन के दौरान द्वितीय चरण के लिए पात्र किसानों का आधार नंबर भी प्राप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने ऐसे किसान जिनका आधार कार्ड न बना हो उनसे भी अपेक्षा किया है कि कॉमन सर्विस सेंटर पर आधार कार्ड अवश्य बनवा लें तथा उससे बैंक खातों को लिंक करा लें। इस दौरान एनआईसी के वीडियो कांफ्रेंसिंग हाल में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सीताराम गुप्त, उप निदेशक कृषि एके मिश्र, जिला कृषि अधिकारी बिकेश कुमार पटेल, अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित अन्य संबंधित बैंकों के नोडल अधिकारी मौजूद रहे।