फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   70 booked including ex bloc pramukh

लॉकडाउन उल्लंघन में निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख के पति समेत 70 पर केस, वाहन में रुपये पकड़े जाने के विरोध में किया था धरना-प्रदर्शन

Thu, 20 May 2021 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
70 booked including ex bloc pramukh
लॉकडाउन उल्लंघन में निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख के पति समेत 70 पर केस, वाहन में रुपये पकड़े जाने के विरोध में किया था धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

भटनी। थाने में पुलिस कर्मियों से दुर्व्यवहार और धरना-प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख के पति, देवर समेत 70 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीओ भाटपाररानी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर कुछ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

बुधवार की रात छोटी गंडक नदी पुल पर वाहन चेकिंग के दौरान शक होने पर पुलिस ने लग्जरी वाहन को रोका। तलाशी में वाहन से करीब दो लाख रुपये और कुछ प्रतिबंधित सामान मिले। वाहन और उसमें सवार छह लोगों को थाने लाकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर की। जांच में वाहन निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख का निकला। वाहन में सवार लोगों से रुपये के बारे पुलिस पूछताछ कर रही थी। करीब नौ बजे बड़ी संख्या में लोग नारेबाजी करते हुए थाने पर पहुंचे और पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो वे लोग धरना-प्रदर्शन करने लगे। इससे बैकफुट पर आई पुलिस ने वाहन, उसमें सवार छह लोगों को छोड़ दिया। लेकिन देर रात कोरोना कर्फ्यू के उल्लंघन में निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख के पति रमाशंकर यादव, राजकिशोर यादव, संतोष सिंह, दिनेश यादव, मुसाफिर यादव, अखिलेश यादव, छोटे यादव, रतन शर्मा समेत 70 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। सीओ भाटपाररानी के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस ने दबिश देकर कुछ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए आरोपित बगल के एक थाने में रखे गए हैं। इस बाबत क्षेत्राधिकारी पंचमलाल ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान एक ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी के समर्थक बिना मास्क लगाए लग्जरी गाड़ियों घूम रहे थे। शक होने पर पुलिस ने रोका तो वाहन से दो लाख रुपये व कुछ प्रतिबंधित सामान मिले। बाद में प्रत्याशी के लोगों ने पुलिस पर अनावश्यक दबाव बनाया और थाने में धरना-प्रदर्शन किया। इस मामले में आठ नामजद समेत 70 लोगों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed