{"_id":"5efe1b338ebc3ea116794aec","slug":"7-more-found-positive-in-deoria-deoria-news-gkp3567428126","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 लोग संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 लोग संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 लोग संक्रमित मिले
देवरिया के सात, कुशीनगर के चार और महराजगंज के पांच मरीज शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बृहस्पतिवार को देवरिया में सात, कुशीनगर में चार और महराजगंज में पांच की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इससे देवरिया में कुल संख्या 233, कुशीनगर में 143 और महराजगंज में 181 हो गई। देवरिया में एक्टिव केस 60, कुशीनगर में 58 और महराजगंज में 46 हैं। अब तक देवरिया में पांच, कुशीनगर में चार और महराजगंज में तीन की मौत हो चुकी है।
देवरिया के पुरवा चौराहा निवासी फार्मासिस्ट के संपर्क में रहने वाली इसकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि इसकी 11 वर्ष की बेटी और पति पहले से संक्रमित हैं। देवरिया खास के हनुुमान मंदिर रोड निवासी 38 वर्षीय युवक ओमान से 28 जून दिन पूर्व फ्लाइट से दिल्ली आया था। दिल्ली से गोरखपुर और यहां से वाहन रिजर्व कर घर आया था। इसके साथ बैतालपुुर का एक व्यक्ति आया है। कोविड-19 की जांच कराने के बाद वह सामान्य लोगों की तरह परिवार और आम लोगों से मिल रहा था और दुकान पर रहता था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके संपर्क में रहने वालों का पता किया जा रहा है। भाटपाररानी के कोठिलवा गांव निवासी कोरोना पॉजिटिव युवक के पड़ोसी परिवार के साथ भोजन किए थे। युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बावजूद यह परिवार के साथ में भोजन करने की बात को छिपाया था। चार रोज पहले संक्रमित के घर भोजन करने वाले 24 वर्षीय युवक को बुखार आया। सैंपल जांच के लिए भेजा गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। इसके अलावा जिले के निवासी दो-दो लोगों का इलाज नोएडा और लखनऊ में चल रहा है। इनका पता कराया जा रहा है। इस बाबत सीएमओ डॉ. आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि तीनों संक्रमित को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया गया है।
कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आकर हुए पॉजिटिव
पडरौना। कुशीनगर जिले में बृहस्पतिवार को मिले संक्रमितों में एक फाजिलनगर क्षेत्र के महुआ बुजुर्ग, दूसरा तमकुही क्षेत्र के बरवा राजापाकड़, तीसरा मधुरिया तथा चौथा सेवरही क्षेत्र के भावपुर का निवासी है। इन सभी को लक्ष्मीपुर के अटैच एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। इसमें एक सैलून संचालक है। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि चार सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित मिले लोग कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए हैं। जब तक हम कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य रूप से नहीं करेंगे, तब तक इस पर नियंत्रण कर पाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
एक व्यक्ति मिला कोरोना पॉजिटिव
महराजगंज। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में बढ़ने के साथ ही स्वस्थ होने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। संक्रमितों से ज्यादा स्वस्थ होने वालों की संख्या है। बृहस्पतिवार को पांच कोरोना पॉजिटिव मिले। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी के संक्रमण को देखते हुए 274 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 132 है।