फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   68 positive found

ब्लड बैंक के लैब असिस्टेंट सहित 68 लोग मिले संक्रमित

Fri, 14 Jan 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
68 positive found
ब्लड बैंक के लैब असिस्टेंट सहित 68 लोग मिले संक्रमित
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय के कर्मचारी भी पॉजिटिव मिले, जनपद में 231 हुए एक्टिव केस
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला बढ़ गया है। शुक्रवार को 68 संक्रमित मिले। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 229 हो गई है। हर रोज मरीजों के मिलने से प्रशासन तथा स्वास्थ्य महकमा चिंतित है। बीमारी के रोकथाम और बचाव के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, कोरोना को लेकर लोगों में डर नहीं है। लापरवाही की जा रही है। यह भारी पड़ सकती है।
शुक्रवार को आई रिपोर्ट में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के एक लैब असिस्टेंट तथा पुलिस कार्यालय के एक कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। एक पैरामेडिकल कॉलेज के छात्र पॉजिटिव मिले हैं। सदर ब्लॉक का एक किशोर सोमवार को सैंपल देकर उड़ीसा चला गया। जांच में संक्रमित मिला। इसी क्षेत्र का एक युवक व युवती वैक्सीन लगवाने गए, जांच में पॉजिटिव मिले। इसी ब्लॉक की एक महिला लखनऊ में इलाज करा रही हैं, जहां पॉजिटिव मिलीं। इसी क्षेत्र की एक महिला इलाज कराने लखनऊ गईं, तीन दिन बाद वापस आने पर जांच में संक्रमित मिलीं। पथरदेवा ब्लॉक का एक युवक संक्रमित मिला, उसके पिता कुछ दिन पहले पॉजिटिव हुए हैं। भाटपाररानी क्षेत्र की एक महिला व पुरुष इलाज के लिए लखनऊ गए, जहां जांच में पॉजिटिव मिले। गौरीबाजार ब्लॉक का एक युवक भी संक्रमित मिला है। बरहज ब्लॉक के एक गांव के दो किशोर वैक्सीन लगवाने पहुंचे तो जांच में संक्रमित मिले। बनकटा ब्लॉक की एक युवती इलाज कराने अस्पताल पहुंची, जहां जांच में पॉजिटिव मिली। रुद्रपुर ब्लॉक का एक वर्ष का बच्चा तथा एक महिला इलाज के लिए गोरखपुर एम्स गए, जहां जांच में संक्रमित मिले। इस संबंध में सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि कोरोना की रोकथाम के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। इसे देखते हुए जांच बढ़ा दी गई है। संभावित लोगों की नियमित जांच कराई जा रही है। पॉजिटिव केस के सापेक्ष कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। शुक्रवार को 68 पॉजिटिव केस मिले। एक्टिव केस 229 हैं। लोग कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें।
विज्ञापन

207 लोगों का होम आइसोलेशन में चल रहा इलाज
देवरिया। जिले में अब तक 20,482 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं, 20,031 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय होम आइसोलेशन में 207 लोगों का इलाज रहा है।
जिला अस्पताल में एंटीजन जांच में पांच मिले पॉजिटिव
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को दोपहर बाद दो बजे तक 69 एंटीजन जांच हुई, जिसमें एक स्वास्थ्य कर्मी सहित पांच लोग संक्रमित मिले। जबकि 127 आरटीपीसीआर जांच की गई। इसमें चार लोग शहर क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीनों की हुई टेस्टिंग
देवरिया। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित कोविड अस्पताल में शुक्रवार को चिकित्सकों व कर्मियों ने मशीनों की टेस्टिंग की। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ. एचके मिश्रा, डॉ. मुकेश प्रियदर्शी, चीफ फार्मासिस्ट बलराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed