फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   679 projects will be inaugurated in next week

अगले सप्ताह गांवों को मिलेगी 679 परियोजनाओं की सौगात

Sat, 11 Dec 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
679 projects will be inaugurated in  next week
अगले सप्ताह गांवों को मिलेगी 679 परियोजनाओं की सौगात
विज्ञापन

15 दिसंबर के बाद सिलसिलेवार होंगे ग्रामीण परियोजनाओं के उद्घाटन
परियोजनाओं में शामिल हैं पार्क, पोषण वाटिका, खेल मैदान, आंगनबाड़ी व पंचायत भवन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दिसंबर के तीसरे सप्ताह में विभिन्न गांवों को परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। पार्क, पोषण वाटिका, खेल मैदान, आंगनबाड़ी व पंचायत भवनों का सिलसिलेवार उद्घाटन होगा। विकास विभाग के अधिकारी परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए जनप्रतिनिधियों से संपर्क साधने में जुट गए हैं।

ग्रामीण क्षेत्र में स्कूली बच्चों के सैर-सपाटा के लिए हर ब्लॉक में मनरेगा से वन ब्लॉक टू पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें 31 पार्क पूर्ण हो चुके हैं। वहीं, बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए प्रत्येक ब्लॉक में 20-20 पोषण वाटिका तैयार की गई है। 51 गांवों में खेल के मैदान बनाए गए हैं। अलग-अलग गांवों में 25 आंगनबाड़ी व 252 पंचायत भवन बनकर तैयार हो चुके हैं। कुल तैयार 679 परियोजनाओं का उद्घाटन 15 दिसंबर के बाद कराया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर उद्घाटन के लिए समय लेने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि 15 दिसंबर के बाद जिले के विभिन्न गांवों में सिलसिलेवार 679 परियोजनाओं का उद्घाटन कराया जाएगा। इसमें पार्क, खेल मैदान, पोषण वाटिका, आंगनबाड़ी व पंचायत भवन शामिल हैं। सभी बीडीओ को जनप्रतिनिधियों से उद्घाटन के लिए संपर्क साधने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इनसेट
इनका होगा उद्घाटन
31 पार्क।
320 पोषण वाटिका।
51 खेल मैदान।
25 आंगनबाड़ी भवन।
252 पंचायत भवन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed