फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मोदी की जनसभा में भीड़ जुटाने की चुनौती

मोदी की जनसभा में भीड़ जुटाने की चुनौती

Tue, 07 May 2019 10:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
मोदी की जनसभा में भीड़ जुटाने की चुनौती
नरेंद्र मोदी
रुद्रपुर। सतासी इंटर कॉलेज के मैदान में 12 मई को प्रस्तावित पीएम की विजय संकल्प रैली में गर्मी सबसे बड़ी चुनौती बनी है। उस दिन तापमान 42 डिग्री सेंटीग्रेड पर रहने का अनुमान है। पीएम का हेलीकाप्टर दिन में करीब 11 बजे हेलीपैड पर उतरेगा। वह चिलचिलाती धूप में रैली को संबोधित करेंगे। गर्मी के असर को कम करने के लिए जगह-जगह कूलर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

रुद्रपुर की धरती से देवरिया जिले के तीन संसदीय क्षेत्र की जनता को संबोधित करने आ रहे नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे। हालांकि यहां पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और इंदिरा गांधी भी आ चुके हैं, लेकिन तब वह दोनों पीएम नहीं थे। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में इसी मैदान पर नरेंद्र मोदी भाजपा के पीएम इन वेटिंग के तौर पर आए थे। मौसम के मिजाज को देखते हुए भाजपाई रैली में भीड़ को लेकर चौकन्ना हैं। रैली स्थल पर गर्मी से बचने के लिए वाटर प्रूफ टेंट के अलावा बड़े-बड़े कूलर लगाए जा रहे हैं। पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। रैली में भीड़ जुटाने के लिए सभी विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सलेमपुर और देवरिया लोकसभा से भी बड़ी तादाद में लोगों को जुटाया जाएगा। इस बाबत राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि रैली में ऐतिहासिक भीड़ होने जा रही है। रैली में आने वाले लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए पूरी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


डॉ. विभ्राट ने किया संपर्क
पीएम नरेंद्र मोदी की रुद्रपुर में प्रस्तावित रैली को लेकर युवा कल्याण परिषद और प्रांतीय रक्षक दल के चेयरमैन डॉ. विभ्राट चंद कौशिक ने मंगलवार को रुद्रपुर में लोगों से संपर्क किया। उन्होंने भाजपा नेता मोहन उपाध्याय, रामजनत पुजारी, महेश मणि, अरविंद शुक्ल, संगमधर दुबे, फणिंद्रनाथ पांडेय, दिलीप जायसवाल, जगदंबा मणि के साथ रैली स्थल पर जाकर तैयारी का जायजा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी के साथ आएंगे सीएम योगी भी
पीएम की रैली में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के आने की भी संभावना है। मंगलवार को पुलिस और पीडब्लूडी के अधिकारियों ने सीएम का हेलीकाप्टर उतारने को अलग हेलीपैड बनाने के लिए जगह देखा। सीओ अंबिका, कोतवाल गिरिजेश तिवारी, एई सीपी सिंह, जेई मुन्ना पांडेय ने हेलीपैड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पीएम के हेलीकॉप्टर के साथ आ रहे दो अन्य हेलीकाप्टर उतारने के लिए हेलीपैड का निर्माण कार्य तेजी चल रहा है। सीएम का हेलीकाप्टर उतारने को अलग हेलीपैड बनाया जाएगा। जगह तय हो चुकी है। प्रोग्राम आते ही हेलीपैड का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed