फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   निजी स्कूलों में प्रवेश को गरीब छात्रों के 112 आवेदन निरस्त

निजी स्कूलों में प्रवेश को गरीब छात्रों के 112 आवेदन निरस्त

Sun, 14 Apr 2019 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
निजी स्कूलों में प्रवेश को गरीब छात्रों के 112 आवेदन निरस्त
निजी स्कूलों में प्रवेश को दुर्बल वर्ग के 112 आवेदन निरस्त
विज्ञापन

अब तक 402 छात्रों ने किया आवेदन, सत्यापन में 187 आवेदन सही मिले
सरकारी मदद से चयनित छात्रों का विभाग कराएगा प्राइवेट स्कूलों में नामांकन
16 अप्रैल को लॉटरी से होगा छात्रों और उनको आवंटित स्कूलों का चयन
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत निजी स्कूलों में गरीब परिवार के बच्चों के लिए आरक्षित सीटों पर प्रवेश के लिए अब तक कुल 402 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। सत्यापन के बाद इसमें 112 के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। अब 16 अप्रैल को लॉटरी के जरिए चयनित छात्रों का नामांकन निजी स्कूलों में कराया जाएगा।

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में गरीब परिवार के बच्चों के लिए आरक्षित सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया जिले में फरवरी माह से ही प्रारंभ हुई थी। जिले के नगरीय क्षेत्र के चयनित 161 विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश के लिए इच्छुक अभिभावकों को ऑफलाइन व ऑनलाइन आवेदन के लिए शासन ने एक से 31 मार्च तक का समय सीमा तय की थी। आवेदन करने वाले छात्रों को ही 30 अप्रैल तक संबंधित विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश मिलेगा। इसके लिए बीएसए कार्यालय स्तर से प्रत्येक बीआरसी से कम से कम दो-दो बच्चों की सूचना मांगी गई थी। नोडल अधिकारी व गौरीबाजार व देसही देवरिया के बीईओ ज्ञानचंद मिश्र ने रविवार को बताया कि योजना के अंतर्गत आवेदन की सही स्थिति अब साफ हुई है। जिले में 299 ऑनलाइन और 103 ऑफलाइन आवेदन मिले हैं। ऑनलाइन आवेदनों के सत्यापन के बाद 187 आवेदन सही पाए गए, 112 आवेदनों को निरस्त कर दिया गया है। ऑफलाइन मिले आवेदनों के सत्यापन का कार्य चल रहा है। 16 अप्रैल को लॉटरी निकाली जाएगी। किस छात्र को कहां प्रवेश मिलेगा, उसी दिन इसका पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed