फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   काशीदास बाबा की पूजा में उमड़े भक्त

काशीदास बाबा की पूजा में उमड़े भक्त

Mon, 29 Oct 2018 10:09 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
काशीदास बाबा की पूजा में उमड़े भक्त
फोटो समाचार...
विज्ञापन

---

काशीदास बाबा की पूजा में उमड़े भक्त
अमर उजाला ब्यूरो
भागलपुुर। कस्बे में सोमवार को यादव बंधुओं ने काशीदास बाबा का पूजन-अर्चन किया। इस दौरान करतब भी दिखाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी व मुख्य यजमान की भूमिका भागलपुर प्रधान गुलाब यादव ने निभाई।

गाजीपुर के प्रसिद्ध पंथी सुरेंद्र यादव ने वैदिक मंत्रों के बीच हवन किया। दहकते आग पर खौलते खीर से 6 वर्षीय बच्चे आर्यन व आशीष को नहला कर भीड़ को आश्चर्य चकित कर दिया। रामगोविंद चौधरी ने कहा कि पूजन अर्चन से आत्मा की शुद्धि होती है। उन्होंने कहा कि काशीदास बाबा पूजा अपभ्रंश शब्द है। वास्तव में यह गोवर्धन पूजा है। श्रीमद्भागवत पुराण में गोवर्धन पूजा का बड़े ही विस्तार में चर्चा की गई है। उन्होंने पंथी सुरेंद्र यादव को माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के संयोजक गुलाब यादव व रोशन यादव ने सम्मानित अतिथियों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर लोकगीत गायक ओमनारायण यादव, मीनाक्षी राज ने लोकगीत प्रस्तुत किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रुप में पूर्व विधायक सुरेश यादव, मनबोध प्रसाद, स्वामी नाथ यादव, बलिया के पूर्व बिधायक जयप्रकाश अंचल, गोरख पासवान, गेना लाल यादव, आद्या शंकर यादव, प्रमुख प्रतिनिधि संदीप सिंह टिंकू, धनंजय मणि, धर्मेूंद्र पांडेय, प्रेम चौधरी, विनोद चौधरी, गब्बर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed